चलने के पहले ही रेलवे ने कैंसिल कर दी ‘करवा चौथ’ स्पेशल ट्रेन, जानें क्या है वजह?

नई दिल्ली। करवाचौथ का पर्व स्पेशल बनाने के लिए रेलवे द्वारा चलाई गई ट्रेन 'द मैजेस्टिक राजस्थान डीलक्स' शादीशुदा जोड़ों को आकर्षित करने में नाकामयाब रही। आलम ये रहा कि इस ट्रेन में सफर करने के लिए पूरे देश से सिर्फ 2 कपल ने टिकट खरीदा। अपना आईडिया बुरी तरह फेल होता देख अब रेलवे ने इस ट्रेन को रद्द कर दिया है।

रेलवे पांच दिन का दिया था टूर पैकेज

रेलवे पांच दिन का दिया था टूर पैकेज

रेलवे ने विवाहित जोड़ों के लिए करवा चौथ स्पेशल बनाने के लिए 'द मैजेस्टिक राजस्थान डीलक्स' ट्रेन में पांच दिन के यात्रा पैकेज का ऑफर दिया था। इसमें यात्रियों को राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाता।

ट्रेन का किराया देख हो गया मोहभंग

ट्रेन का किराया देख हो गया मोहभंग

करवाचौथ के पहले रेलवे का यह ऑफर काफी लोकप्रिय हुआ लेकिन जब यात्रा की चाहत रखने वाले टिकट बुक कराने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। बता दें, रेलवे ने प्रति दंपति इसका किराया एसी वन में 1,02,960 रुपये और एसी टू टीयर में 90,090 रुपये रखा था।

सिर्फ 2 कपल ने दिखाया इंटरेस्ट

सिर्फ 2 कपल ने दिखाया इंटरेस्ट

रेलवे ने 'द मैजेस्टिक राजस्थान डीलक्स' ट्रेन में दंपत्तियों के लिए कुल 78 सीटें रिजर्व रखी थीं। रेलवे का अनुमान था कि उनका यह ऑफर लोगों का काफी पसंद आएगा और सभी सीटें समय से पहले ही बुक हो जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि सिर्फ विवाहित जोड़ों को ही इसमें यात्रा करने की इजाजत थी।

रेलवे का यह करवाचौथ ऑफर इतनी बुरी तरह फ्लॉप होगा इसका अंदाजा शायद उसे भी नहीं था। महंगी टिकट होने कि वजह से पूरे देश से सिर्फ 2 शादीशुदा जोड़ों ने ही सीट बुक किया। ट्रेन रद्द होने के कराणों पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिर्फ दो दंपत्ति ने इसकी बुकिंग की थी, इसलिए अच्छा है कि इसे रद्द कर दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+