राहुल के लिए मुसीबत बना सीएम के बेटे पर आरोप लगाना, 3 नवंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश

राहुल गांधी, कन्फ्यूजन, कार्तिकेय चौहान, शिवराज सिंह चौहान, Kartikey chouhan, files defamation

भोपाल। कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए चुनावी रण में उतरे राहुल गांधी का कन्फ्यूजन अब उन्हें कोर्ट के चक्कर लगाने को मजबूर कर सकता है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान ने पनामा घोटाले में उनका नाम लिए जाने पर कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज करा दिया है। सोमवार को झाबुआ में रैली के दौरान राहुल गांधी ने पनामा और व्यापमं का जिक्र करते हुए शिवराज और बेटे कार्तिकेय पर निशाना साधा था।

Kartikey chouhan files defamation case against rahul gandhi in bhopal court
राहुल गांधी के बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोर्ट जाने का ऐलान तुरंत ही कर दिया था।मध्य प्रदेश के सीएम ने ट्वीट में कहा था कि वो राहुल गांधी पर मानहानि केस करने जा रहे हैं।
Kartikey chouhan files defamation case against rahul gandhi in bhopal court


राहुल गांधी ने गलती पर सफाई देते हुए कहा कि बीजेपी में इतना भ्रष्टाचार है कि कल मैं कन्फ्यूज हो गया था। राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश के सीएम ने पनामा नहीं किया, उन्होंने तो ई-टेंडरिंग और व्यापमं घोटाला किया है। राहुल के बयान से पहले कार्तिकेय ने कहा था कि यदि 48 घंटे में उन्होंने माफी नहीं मांगी तो मैं उनपर कठोरतम कानूनी कार्यवाही के लिए बाध्य हो जाऊंगा।


गलती पर सफाई देने के बाद भी शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। कार्तिकेय चौहान ने भोपाल में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया है। न्यायाधीश सुरेश सिंह की कोर्ट में कार्तिकेय की तरफ से अधिवक्ता शिरीष श्रीवास्तव ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद पेश किया है। मामले में 3 नवंबर को सुबह 11 बजे गवाही का वक्त तय किया गया है। मानहानि का परिवाद दायर करने के लिए कार्तिकेय चौहान के वकील ने कोर्ट में सबूत के तौर पर अखबार की कटिंग और टीवी न्यूज चैनलों में चले राहुल गांधी के बयान का हवाला दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+