'ईडी के सबसे ज्यादा नोटिस तो मुझे मिले हैं, मैं इस मामले में कांग्रेस का रेजिडेंट एक्सपर्ट हूं'
चीनी वीजा घोटाला मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ ईडी की कार्रवाई जारी है।
नई दिल्ली, 13 जून : नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने सोमवार को पेश हुए हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने ईडी दफ्तर तक मार्च निकाला, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस दौरान कार्ति चिदंबरम ने कहा कि हम भारत के विभिन्न हिस्सों से अपनी पार्टी नेतृत्व के साथ एकजुटता दिखाने और देश को ईडी के घोर दुरुपयोग को दिखाने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि ईडी के सभी मामले फर्जी हैं। मुझे ईडी के नोटिस सबसे अधिक मिले हैं। इसलिए मैं ईडी के मामलों में कांग्रेस का रेजिडेंट एक्सपर्ट हूं।
Recommended Video
जगह-जगह कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन
ईडी ने इस मामले में पूछताछ के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को समन भेजा था। वहीं, राहुल गांधी को भेजे गए समन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता आज जगह-जगह विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय के सामने नारेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है।
मनी-लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में कार्ति चिदंबरम और अन्य के खिलाफ 2011 में 263 चीनी नागरिकों को जारी किए गए वीजा से जुड़े कथित घोटाले में मनी-लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था, जब उनके पिता पी चिदंबरम केंद्रीय गृह मंत्री थे। इस मामले में कार्ति चिदंबरम के कई ठिकानों पर सीबीआई और ईडी की छापेमारी हुई थी। इस दौरान जांच दल ने उनसे पूछताछ करते हुए कई दस्तावेज जब्त किए थे।












Click it and Unblock the Notifications