चीनी वीजा घोटाला: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम पर ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
नई दिल्ली, 25 मई: कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने के मामले में कार्ति के चार्टर्ड एकाउंटेंट भास्कर रमण को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ के बाद अब कार्ति चिदंबरम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया गया है। हालांकि पी. चिदंबरम लगातार इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। साथ ही उन्होंने केंद्र को चेतावनी दी थी कि वो इन आरोपों से डरने वाले नहीं हैं।
Recommended Video

दरअसल ये मामला 2011 का है, उस वक्त केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और पी. चिदंबरम गृहमंत्री थे। उसी वक्त पंजाब में एक बिजली कंपनी में काम करने के लिए 250 चीनियों को वीजा जारी किया गया। इसमें नियमों का जमकर उल्लंघन हुआ, क्योंकि ये वीजा एक महीने के अंदर जारी हुआ, जो तय सीमा से ज्यादा था। बाद में सीबीआई की जांच में पता चला कि चेन्नई में एक शख्स से मुलाकात के बाद ये वीजा जारी हुए थे। इसके बाद कार्ति पर नाम इस घोटाले में सामने आया। आरोप है कि उनके पिता गृहमंत्री थे, ऐसे में उन्होंने नियम के खिलाफ वीजा जारी करवाया।
अधिकारियों की तलाश जारी
सीबीआई को ये पता चल गया है कि कार्ति की दखल के बाद वीजा जारी हुआ, लेकिन इसको जारी करने वाले कौन अधिकारी थे और इसके लिए कितना पैसा मिला, इसकी जांच अभी जारी है। सीबीआई की टीम भास्कर से पूछताछ कर रही है। साथ ही ये पता लगाने की कोशिश की जा रही कि जो रकम घूस के रूप में मिली थी वो किसे-किसे दी गई।
छापेमारी भी हुई
अभी कुछ दिनों पहले इस मामले को लेकर पी. चिदंबरम और कार्ति के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। उस दौरान कार्ति ने कहा कि उनके ऊपर इतनी छापेमारी हुई है कि अब उनको संख्या भी याद नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications