ईडी के नए कदम पर बोले कार्ती- जो मेरे पास है, वो सब घोषित

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में गिरफ्तारी पर ईडी के तााजा कदम को लेकर कांग्रेस सांसद कार्ती चिदंबरम ने कहा है कि उनके पास छुपाने के लिए कुछ भी नही हैं। विदेश में अघोषित प्रोपर्टी होने की तमाम बातों में कोई दम नहीं है। जो है वो सबके सामने है। कार्ती को मद्रास हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर मिली राहत के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करने जा रहा है। इस पर कार्ती ने कहा है कि जो मेरे पास है, उसके बारे में बता चुका हूं जो नहीं है उसके बारे में कैसे बताऊं।

Karti Chidambaram, inx media case, p chidambaram, ed, कार्ती चिदंबरम, पी चिदंबरम, ईडी

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ती ने दिल्ली में कहा, मैंने तो कुछ नहीं छुपाया है लेकिन कहा जा रहा है कि दुनियाभर में मेरी प्रोपर्टी है। अब ये कहां-कहां हैं, ये मै भी देखना चाहूंगा। आईएनएक्स मामले में पी चिंदबरम को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वो फिलहाल सीबीआई की रिमांड में हैं। ईडी भी इस मामले की जांच कर रही है।

ईडी ने पी चिदंबरम के मामले में दाखिल अपने हलफनामे में कहा कि वो कार्ती की गिरफ्तारी से रोक हटाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। ताकि कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तार कर सके। कार्ति को फिलहाल मद्रास हाईकोर्ट से राहत मिली हुई है। उनके वकीलों का कहना है कि वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं लेकिन ईडी का कहना है कि उनका रवैया जांच में सहयोग का नहीं है। आईएनएक्स मीडिया घोटाले में कार्ति पर पिता पी चिदंबरम के वित्तमंत्री रहते हुए गड़बड़ी करने के आरोप हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+