घूंघट वाले बयान पर करणी सेना ने दी जावेद अख्तर को धमकी- माफी नहीं मांगी तो आंखें और जीभ बाहर निकाल लेंगे
भोपाल। भोपाल में एक इवेंट के दौरान गीतकार जावेद अख्तर ने बुर्के और घूंघट पर प्रतिबंध लगाने का विवादित बयान दिया था। इस बयान के बाद करणी सेना जावेद से खासी नाराज है। महाराष्ट्र करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह सोलंकी ने वीडियो जारी कर 3 दिन में जावेद से माफी मांगने कहा है। अगर जावेद ऐसा नहीं करते हैं तो करणी सेना ने उन्हें घर में घुसकर मारने की धमकी दी है।

सोंलकी ने पत्र के साथ एक विडियो रिकॉर्डिंग भेजी है, जिसमें उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह मांफी नहीं मांगते हैं तो हम आपकी आंखें बाहर निकाल देंगे और आपकी जीभ बाहर निकाल देंगे और घर में घुसकर मारेंगे। बता दें कि इससे पहले करणी सेना ने फिल्म 'पद्मावत' के लिए संजय लीला भंसाली के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किया था। इसके अलावा फिल्म 'मणिकर्णिका' के निर्माताओं को भी धमकी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications