Karni Sena News:कौन थे झारखंड 'राजपूत करणी सेना' के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह, जिनकी गोली मारकर की गई हत्या
Karni Sena News: झारखंड में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई। रविवार शाम जमशेदपुर के बालीगुमा इलाके में पंजाब ढाबा के पास उनका शव मिला, जिसमें उनके सिर में गोली का घाव था। मौके पर उनके बाएं हाथ में एक देसी पिस्तौल भी बरामद हुई।
परिवार के मुताबिक, विनय सिंह शनिवार सुबह से ही लापता थे और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। चिंता बढ़ने पर परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक कर उनकी तलाश शुरू की और आखिरकार उनका शव एक खेत से बरामद किया गया। न्यूज एजेंसी PTI से बातचीत करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि विनय सिंह कुछ अन्य लोगों के साथ घर लौट रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर स्थित एक होटल के पास अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस मामले में डीएसपी बचन देव कुजूर ने जानकारी दी, "विनय सिंह सुबह अपने घर से निकले थे और तभी से लापता थे। उनके शव के पास से एक पिस्तौल और उनकी मोटरसाइकिल मिली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, यह हत्या है या आत्महत्या, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।"
प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 को पूरी तरह जाम कर दिया
इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। विनय सिंह की मौत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में तनाव और गुस्से का माहौल बन गया। उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखा गया। रविवार देर रात बड़ी संख्या में करणी सेना के सदस्य और स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और जमशेदपुर कोलकाता व ओडिशा से जोड़ने वाले अहम डिमना चौक स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-33 को पूरी तरह जाम कर दिया।
पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया
बता दे कि प्रदर्शनकारियों ने विनय सिंह की मौत को साजिशन हत्या करार देते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना था कि जब तक हत्यारों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। दो घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा, जिससे यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालात को देखते हुए रात करीब 1 बजे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांत रहने और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले की गहराई से जांच होगी और अपराधियों को जल्द ही पकड़कर सख्त सजा दी जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया, लेकिन इलाके में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है
विनय सिंह कौन थे?
विनय कुमार सिंह झारखंड के श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। वे लंबे समय से संगठन के विस्तार और राजपूत समाज के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे। उनकी कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया था।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications