कर्नाटक में चुनाव आयोग ने अबतक जब्त किए 105 करोड़ कैश, 74 करोड़ की शराब, 81 करोड़ का गोल्ड

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने अभी तक 305 करोड़ रुपए की जब्ती की है, जिसमे कैश, शराब, गोल्ड, ड्र्ग्स शामिल है।

MONEY

कर्नाटक चुनाव में जिस तरह से पैसों के दम पर चुनाव लड़ने की कोशिश हो रही है, उसपर चुनाव आयोग की पैनी नजर है। चुनाव आयोग अभी तक प्रदेश से 305 करोड़ रुपए कैश, शराब, ड्रग्स आदि सीज कर चुका है। प्रदेश मे 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से चुनाव आयोग ने यह राशि सीज की है।

पिछले चुनाव में 2018 में कुल 83 करोड़ रुपए चुनाव आयोग ने जब्त किए थे। लेकिन इस साल चुनाव में आयोग ने 300 करोड़ रुपए से अधिक बरामद किए हैं। चुनाव आयोग की ओर से 110 करोड़ रुपए कैश, 74 करोड़ रुपए की शराब, 81 करोड़ रुपए का सोना-चांदी, 18 करोड़ रुपए की ड्रग्स, और 22 करोड़ रुपए की फ्रीबीज को जब्त किया है।

इन चीजों को जब्त किए जाने को लेकर चुनाव आयोग ने इस चुनाव में अभी तक कुल 2346 एफआईआर दर्ज कराई है। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के ऐलान से पहले 9 से 27 मार्च के बीच 58 करोड़ रुपए जब्त किए गए थे।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 305 करोड़ रुपए की जब्ती का जिक्र करते हुए कहा कि स्थानीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए जो पैसे की ताकत को कम करने में विफल हो रहे हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के बेहतर इंतजाम होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह सीमावर्ती इलाकों में अपना अभियान तेज करें, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

कुमार ने अधिकारियों से कहा है कि सीमावर्ती प्रदेश बॉर्डर पर सख्ती और पेट्रोलिंग को बढ़ाया जाए। वहीं इलेक्शन कमिश्नर अरुण गोयल ने अधिकारियों से कहा है कि बिना आम लोगों को दिक्कत पहुंचाए चौकसी को बढ़ाया जाए।

बता दें कि कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को चुनाव होना है। जबकि चुनाव के नतीजों की घोषणा 13 मई को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+