#KarnatakaResults: भाजपा-कांग्रेस का अगर किंग है तो JDS किंगमेकर
Recommended Video

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज मतगणना का काम शुरू हो गया। शुरुआती रुझानों के मुताबिक भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर चल रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था, जिनमें वह चामुंडेश्वरी सीट से पीछे चल रहे हैं जबकि बादामी से आगे चल रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला तो चल रहा है, साथ ही जनता दल सेक्युलर तीसरी ताकत के रूप में उभरती दिख रही है। आपको बता दें जनता दल सेक्युलर ने यहां बसपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा था।

222 सीटों पर हुआ चुनाव
कर्नाटक में राज्य विधानसभा की 224 सीटें हैं जिनमें से 222 सीटों पर चुनाव कराया गया था। कर्नाटक में अपनी सरकार बचाने के लिए कांग्रेस ने काफी मेहनत की थी जबकि भाजपा ने दक्षिण के इस राज्य में अपनी वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी है लेकिन जो आसार दिख रहे हैं उसके मुताबिक तीसरी पार्टी जेडीएस ही यहां सरकार बनाने में अहम रोल निभाएगी।

जेडीएस बनेगी किंगमेकर?
अगर जेडीएस 35 सीट भी पाने में सफल होती है तो वो ही यहां निर्णायक पार्टी बनकर उभरेगी जो कि ये तय करेगी कि इस बार कर्नाटक की सत्ता किसके हाथ आती है।

देवगौड़ा ने दिया बड़ा बयान
वैसे भी एग्जिट पोल के नतीजों ने त्रिशंकु विधानसभा के आसार जता दिए थे जिसके बाद से कांग्रेस की ओर से लगातार जेडीएस को लुभाने की कोशिशें जारी हैं, खबर है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को एचडी देवगौड़ा से मुलाकात भी की है तो वहीं देवगौड़ा ने खुद 13 मई को कहा था कि वो किसी भी संभावना से इंकार नहीं कर रहे हैं, ना उन्होंने अभी कुछ स्वीकार किया है और ना ही उन्होंने कुछ खारिज किया है।

222 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ
राज्य के 224 विधानसभा सीटों में से 222 विधानसभा सीट पर मतदान हुआ। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 112 विधायकों की जरूरत होगी।












Click it and Unblock the Notifications