#KarnatakaElections2018: कुमारस्वामी ने अपनी पत्नी संग काल भैरवेश्वर मंदिर में पूजा की
बेंगलुरूः आज कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। चुनावी नतीजों से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी जीत के लिए मंदिरों में पूजा-पाठ कर रहे हैं। नतीजों से पहले मंगलवार की सुबह जेडीएस के उम्मीदर कुमारस्वामी ने अपनी पत्नी साथ काल भैरवेश्वर मंदिर में पूजा की।

कुमारस्वामी जेडीएस के बड़े नेता हैं
कुमारस्वामी कर्नाटक के रामनगर और चचान्नपटना की सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कुमारस्वामी को जेडीएस का बड़ा नेता माना जाता है। शुरुआती रुझानों में कुमारस्वामी आगे चल रहे हैं।
मतों की गणना के लिए प्रदेशभर में 38 केंद्र बनाए गए हैं
बता दें, कर्नाटक की 224 सीटों में से 222 सीटों पर 12 मई को मतदान हुआ था। इस बार तकरीबन 70 फीसदी मतदान हुआ है। आज होने वाली मतगणना में साफ होगा कि भाजपा-कांग्रेस और जेडीएस में किसका पलड़ा भारी है। मतों की गणना के लिए प्रदेशभर में 38 केंद्र बनाए गए हैं और यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं
38 मतगणना केंद्र में 50000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। अकेले बेंगलुरू में 11000 पुलिसकर्मी तैनात हैं। साथ ही एक रैपिड एक्शन फोर्स की कंपनी, 20 कर्नाटक स्टेट रिजर्व पुलिस की कंपनियों को बेंगलुरू में तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications