महिला ने दिव्यांग बेटी को 4 मंजिले से 2 बार नीचे फेंका, मौत
बेंगलुरू। कर्नाटक की राजधानी बेंगुलरू स्थित महिला ने सात साल की अपनी बेटी की हत्या कर दी। महिला ने बेटी को 4 मंजिला घर से दो बार नीचे फेंका। पुलिस के अनुसार यहीं के जेपी नगर स्थित घर के पास मौजूद चश्मदीदों ने कहा,कि स्वाथी सरकार (34) ने एक बेटी को एक बार छत सेर धकेल दिया, दूसरी बार उसे नीचे फेंकने के लिए उसे वापस टेरेस पर ले गई। लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो वो दहल गए और फिर महिला को एक बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद पुलिस बुलाई गई और उसकी गिरफ्तारी हुई।

घटना की पुष्टि करते हुए, पुलिस उपायुक्त क्षिण, डी शरणप्पा, ने कहा कि जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि आरोपी अपने बच्चे से गुस्सा हो गई थी और इसलिए इस कठोर कद उठाया।
इस बीच, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने नाम ना प्रकाशित किए जाने की शर्त पर स्वाथी के बयान के आधार पर कहा लड़की इशिका दिव्यांग थी। अधिकारी ने कहा कि स्वाथी अपने पति से करीब सात महीने से अलग रह रही थी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, लड़की कथित तौर पर चिल्ला रही थी और जिद्दी थी। जिसके चलते महिला ने उसे मार दिया।
स्वाथी और उनके पति पश्चिम बंगाल के निवासी हैं और लगभग 10 साल पहले इस शहर में आए थे। पुलिस ने कहा कि पड़ोसियों से हुई बातचीत के दौरान यह पता नहीं चला कि स्वाथी की दिमागी हालत कैसी थी इसके साथ ही जब हमने उससे पूछताछ की गई तो भी कोई अवसाद के लक्षण नहीं दिखे।












Click it and Unblock the Notifications