Karnataka Weather Updates: कर्नाटक में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, बेंगलुरु में बारिश की आशंका,अलर्ट जारी
Karnataka Weather Updates: बदलते मौसम से परेशान कर्नाटक में अगले दो दिनो में बारिश का अनुमान है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट संभव है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस वीकेंड यहां पर बारिश हो सकती है।
कर्नाटक में कई जगहों पर तापमान में गिरावट हुई है, बेंगलुरु भी इन दिनों ठंडी हवाओं से दुखी और परेशान है।बेंगलुरु में तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि मैसूर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

तो वहीं बीदर, विजयपुरा और बागलकोट जैसे उत्तरी जिलों में तापमान 27.6 से 30.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। आईएमडी का अनुमान है कि ये स्थितियां अगले कुछ दिनों तक बनी रहेंगी और जनवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
बेंगलुरू ग्रामीण, मैसूर और मांड्या समेत कई जिलों में बारिश की आशंका (Weather)
आईएमडी ने शनिवार और रविवार को बेंगलुरू ग्रामीण, मैसूर और मांड्या समेत कई जिलों में संभावित बारिश के चलते चेतावनी जारी की है और कहा है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम की जानकारी जरूर ले लें।
चेन्नई, आंध्रप्रदेश, केरल में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा
कर्नाटक ही नहीं चेन्नई, आंध्रप्रदेश, केरल में भी अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा और यहां पर भी बारिश की आशंका बनी हुई है,जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना दिख रही है(Weather)
तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में भी बारिश की संभावना दिख रही है। मौसम विभााग का कहना है कि आने वाले दिनों में यहां पर हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली और आस-पास के इलाकों में कोहरे का कोहराम जारी है। पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड और शीतलहर की चपेट में है।
आज से लेकर अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी
कश्मीर और हिमाचल में तो स्नोफॉल हो रहा है तो वहीं उत्तराखंड में आज से लेकर अगले तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, एमपी ,छत्तीसगढ़ में कोहरे का कहर बुरी तरह से जारी रहेगा और इन जगहों में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किय़ा गया है और लोगों से मौसम के प्रति सचेत रहने की बात कही गई है।
'अगले दो दिनों में हल्की बारिश की आशंका बनी हुई है'(Weather)
बंगाल, ओडिशा और नॉर्थ ईस्ट में मौसम शुष्क है लेकिन यहां भी अगले दो दिनों में हल्की बारिश की आशंका बनी हुई है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications