Karnataka Weather Alert: बेंगलुरू समेत 25 जिलों में ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, IMD अलर्ट
Karnataka Weather IMD Alert: 29 अप्रैल को बेंगलुरु में ऐसी बारिश हुई कि पिछले 15 साल का सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड टूट गया। 111.5 मिमी की जोरदार बारिश ने 2011 का पुराना आंकड़ा पीछे छोड़ दिया। KSNDMC और IMD के मुताबिक, इस बारिश ने अप्रैल महीने में शहर को कर्नाटक का सबसे ज्यादा बारिश वाला इलाका बना दिया।
वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कर्नाटक के 25 से अधिक जिलों के लिए बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं का अलर्ट जारी किया है। साउथ कर्नाटक के कुछ हिस्सों में 30 अप्रैल को भारी वर्षा का अनुमान है। प्री-मानसून का ये दौर 3 मई तक जारी रहेगा।

30 अप्रैल को कर्नाटक के किन जिलों में होगी बारिश?
आईएमडी के अनुसार, 30 अप्रैल को हसन, तुमकुरु, मैसुरु, कोडागु और चामराजनगर जैसे जिलों में भारी वर्षा के साथ-साथ 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा धारवाड़, गदग और हावेरी सहित अन्य जिलों में ओलावृष्टि और सशक्त हवाओं के साथ आंधी की भी चेतावनी दी गई है।
इन जिलों में 1 मई तक बारिश का अलर्ट
IMD अलर्ट के अनुसार बेंगलुरु शहरी और ग्रामीण, कोलार, चिक्काबल्लापुर, मांड्या, रामनगर जैसे क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज़ हवाएं चलेंगी। 1 मई से बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है, फिर भी बेंगलुरु, तुमकुरु और चित्रदुर्ग सहित दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में रुक-रुक कर बौछारें जारी रहेंगी। राज्य के उत्तरी हिस्से धीरे-धीरे शुष्क होने लगेंगे।
2 मई को कर्नाटक के किन जिलों में होगी बारिश?
2 मई तक खासतौर पर मैसुरु, मांड्या, कोडागु, रामनगर और बेंगलुरु जैसे दक्षिणी जिलों तक ही सीमित रहेंगी, जबकि अन्य क्षेत्रों को राहत मिलने की उम्मीद है। 3 मई को, कोलार, चिक्काबल्लापुर और कोडागु सहित कुछ ही जिलों में छिटपुट गरज के साथ बारिश संभावित है।
बेंगलुरू में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बेंगलुरु में कम से कम 4 मई तक अस्थिर मौसम की स्थिति बनी रहेगी। 30 अप्रैल को ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के साथ आंधी की संभावना है। 1 से 4 मई तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, साथ ही रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक की बौछारें अपेक्षित हैं। दिन का तापमान 35-36°C और रात का तापमान 21-23°C के आसपास रहने का अनुमान है।
कर्नाटक में क्यों अचानक बदला मौसम?
'नम्मा कर्नाटक वेदर' ने तिरुपति से सत्यमंगलम तक बादलों की बढ़ती गतिविधि का जिक्र किया। उन्होंने एक अपडेट में बताया कि इस पट्टी पर एक नया वर्षा पैटर्न मजबूत हो रहा है, जो कर्नाटक, विशेषकर बेंगलुरु में, अधिक बारिश और आंधी-तूफ़ान के साथ मौजूदा चक्र जारी रहने का संकेत देता है।
बेंगलुरू में टूटा बारिश का रिकॉर्ड
बेंगलुरु के मौसम की बात करें तो, पिछले 24 घंटों में शहर के कुछ हिस्सों में आंधी, तेज़ हवाओं और ओलावृष्टि के साथ 111.5 मिमी भारी बारिश दर्ज की गई। आईएमडी के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 35.1°C रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2°C दर्ज हुआ। बेंगलुरु ग्रामीण क्षेत्र में 13 मिमी वर्षा और 36.8°C से 20.9°C के बीच तापमान दर्ज किया गया।












Click it and Unblock the Notifications