Karnataka Weather Alert: कर्नाटक की ठंड से वैज्ञानिक भी हैरान, बेंगलुरु में सर्द सुबहें करेंगी परेशान
Karnataka Weather Alert: उत्तर भारत में तो सर्दी ने जीना मुहाल किया हुआ है लेकिन इस बार कर्नाटक में भी मौसम सर्द हो गया है और तो और अपने सदाबहार मौसम के लिए मशहूर बेंगलुरु की सुबह भी अब सर्द हो गई है। लोगों की तरह मौसम वैज्ञानिक भी बेंगलुरु के इस बदलते रवैये से काफी परेशान हैं।
Recommended Video
आपको बता दें कि इस बार कर्नाटक में जनवरी में सामान्य से ज़्यादा ठंड पड़ रही है, तापमान में काफ़ी गिरावट आई है। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इस असामान्य ठंड का कारण बारिश की कमी और साफ़ आसमान है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है, बदलते मौसम से सबसे ज्यादा दुखी सुबह काम पर जाने वाले लोग और स्कूली बच्चे हैं, कहना गलत ना होगा बदलते मौसम ने दैनिक जनजीवन पर प्रभाव डालना शुरू कर दिया है।
ये स्थितियां कुछ और दिनों तक बनी रहने की उम्मीद: मौसम विभाग (Karnataka Weather Alert)
राज्य के मौसम विभाग ने कहा है कि ये स्थितियां कुछ और दिनों तक बनी रहने की उम्मीद है। निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार ठंडे मौसम के लिए तैयार रहें और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बेंगलुरू में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तो वहीं आज भी ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है। खास बात ये है कि बेंगलुरु में हवाएं भी ठंडी चल रही हैं।
न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना (Karnataka Weather Alert)
कर्नाटक के कुछ इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। फिलहाल मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम में तब्दीली इस हफ्ते के बाद आएगी। जहां कर्नाटक में ये हाल है वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु में बारिश के आसार दिख रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से चेन्नई समेत आस-पास के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
यहां पर हल्की बरसात की उम्मीद है: IMD
तेलंगाना, केरल और आंध प्रदेश में भी मौसम शुष्क बना हुआ है और यहां पर हल्की बरसात की उम्मीद है तो वहीं दूसरी ओर यूपी, बिहार, पंजाब और हरियाणा में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट जारी है जबकि सर्दी से ठिठुर रही दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है तो वहीं कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications