कर्नाटक: कांग्रेस MLC के वायरल वीडियो से मचा बवाल, BJP का आरोप- देख रहे थे अश्लील फिल्म

नई दिल्ली। कर्नाटक (Karnataka) में कांग्रेस नेता और एमएलसी प्रकाश राठौड़ (Congress leader Prakash Rathod) का एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है जिसको लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। विपक्ष का आरोप है कि प्रकाश राठौड़ विधानसभा (Karnataka Assembly) की कार्यवाही के दौरान अपने मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखते कैमरे में कैद हुए, जिसकी वीडियो क्लिप अब सार्वजनिक हो गई है। विपक्षी दलों ने इसे सदन की गरिमा के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस नेता का इस्तीफा मांगा है।

Karnataka Viral video of Prakash Rathore BJP accusation watching unseemly film

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक के एमएलसी प्रकाश राठौड़ का मोबाइल इस्तेमाल करते एक वीडियो वायरल हुआ है जिसको लेकर राजनीतिक गलियारे में बवाल मच गया है। क्लिप में देखा गया कि सदन में बैठे प्रकाश राठौड़ अपने मोबाइल का स्टोरेज खाली कर रहे हैं, इस दौरान उनकी स्क्रीन पर कुछ अश्लील क्लिप भी देखी गई हालांकि कांग्रेस नेता ने उसे अनदेखा कर स्लाइड आगे बढ़ा दिया। प्रकाश राठौड़ का सदन में फोन चलाने का यही वीडियो अब वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: क्या कर्नाटक में BJP और JDS बढ़ रहे हैं नए गठबंधन की ओर ? ये रहे संकेत

वीडियो पर बवाल होने के बाद कांग्रेस नेता की भी सफाई सामने आई है। प्रकाश राठौड़ ने कहा कि उनके फोन का स्टोरेज फुल हो गया था और उन्हें अपनी अन्य जरूरी फाइल डाउनलोड करनी थी। फोन में स्पेस नहीं होने की वजह से नई फाइल डाउनलोड होने में समस्या आ रही थी। वायरल वीडियो को लेकर स्थानीय मीडिया से अपील करते हुए राठौड़ ने कहा, 'कृपया सच्चाई दिखाएं, साथ ही देश को यह भी बताएं कि मैं विधान परिषद में एक प्रश्न को डाउनलोड करने के लिए वह मोबाइल का यूज कर रहा था।' प्रकाश राठौड़ की वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने भी तीखा हमला किया है। पार्टी ने कांग्रेस एमएलसी के निलंबन की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+