'गुंडागर्दी पर उतर आए हैं येदुरप्पा', सिद्धारमैया ने दी पीएम को बहस की चुनौती

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से लिए बीजेपी और कांग्रेस ने जोरदार तैयारी की है। दोनों दलों के दिग्गज ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं।

नई दिल्ली। कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने अखबारों में विज्ञापन के जरिए पीएम मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है। एक दैनिक अखबार में छपे विज्ञापन में PM से बहस की तारीख और जगह खुद चुनने की बात कही गई है। वहीं सीएम सिद्धारमैया ने बीजेपी के सीएम फेस बीएस येदुरप्पा को उस बयान को लेकर निशाने पर लिया है जिसमें येदुरप्पा ने वोटरों के हाथ पैर बांधने की बात कही है। सिद्धारमैया ने कहा कि बीएस येदुरप्पा गुंडागर्दी पर उतर आए हैं और फर्जी तरीके से प्रचार कर रहे हैं। सिद्धारमैया ने कहा कि कोई पोलिंग बूथ पर कैसे किसी को बांध सकता है।

शनिवार को येदुरप्पा ने दिया था विवादित बयान

शनिवार को येदुरप्पा ने दिया था विवादित बयान

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से लिए बीजेपी और कांग्रेस ने जोरदार तैयारी की है। दोनों दलों के दिग्गज ताबड़तोड़ रैली कर रहे हैं। इसी बीच बीजेपी के सीएम फेस येदुरप्पा ने शनिवार को विवादित बयान दिया था। येदुरप्पा ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था 'अब आराम मत करो। अगर आपको लगता है कि कोई वोट नहीं कर रहा है, तो उनके घर जाइए, उनके हांथों और पैरों को बांध दीजिए और उन्हें महंतेश डोड्डागौदर (कित्तूर से भाजपा उम्मीदवार) के पक्ष में वोट डालने के लिए लेकर आइए।' येदुरप्पा ने ये बयान किट्टूर सीट से बीजेपी कैंडिडेट महंतेश डोड्डागौडर के लिए प्रचार करने के दौरान दिया था।

कांग्रेस प्रवक्ता ने बोला हमला

कांग्रेस प्रवक्ता ने बोला हमला

कांग्रेस ने इस विवादित बयान को लेकर येदुरप्पा पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने शनिवार को कहा कि येदुरप्पा ने बीजेपी के पक्ष में वोट नहीं देने वाले लोगों को सार्वजनिक रूप से धमकी दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान के सम्मान करने का दावा करने वाली पार्टी बीजेपी की तरफ से यह हैरान करने वाला बयान आया है।

कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होने हैं

कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होने हैं

गौरतलब है कि 224 विधानसभा सीट वाली कर्नाटक में 12 मई को चुनाव होने हैं और नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार बचाने को लेकर तैयारियों में लगी हुई है। वहीं भाजपा राज्य में सत्ता हासिल कर दक्षिण की राजनीति में अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+