कर्नाटक में महंगी हुई टैक्सी सेवा, जानिए अब कितना किराया देना होगा
नई दिल्ली। Karnataka Taxi services fare revised:कर्नाटक में टैक्सी सेवाएं महंगी हो गई है। प्रदेश सरकार ने 1 फरवरी से किराए में बदलाव किया है जिसके चलते टैक्सी सेवाएं महंगी हो गई हैं। यह बढ़ोतरी एसी और नॉन एसी दोनों ही टैक्सियों में की गई है। बेंगलुरू में चलने वाली टैक्सी के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। किराए में की गई बढ़ोतरी एक फरवरी से प्रदेशभर में लागू हो गई है। प्रदेश के ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से बयान जारी करके नई कीमतों को रिवाईज करने की बात कही गई है।

परिवहन विभाग की ओर से कहा गया है कि शहर में चलने वाली टैक्सी और अन्य टैक्सी के संचालन के किराए में बदलाव का प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है, नई कीमतें प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएंगी। कीमतों में यह बदलाव शहर की सभी कैब सेवाओं पर लागू होगी। आदेश के अनुसार बिना एसी वाली टैक्सी का किराया पहले चार किलोमीटर के लिए 75 रुपए और उसके बाद प्रति किलोमीटर के लिए 18 रुपए का भुगतान करना होगा।
वहीं एसी टैक्सी की बात करें तो पहले 4 किलोमीटर के लिए आपको 100 रुपए का भुगतान करना होगा और उसके बाद प्रति किलोमीटर 24 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं टैक्सी के वेटिंग चार्ज को भी बढ़ा दिया गया है,इसे पहले पांच मिनट के लिए मुफ्त रखा गया है और उसके बाद प्रति एक मिनट वेटिंग चार्ज देना होगा। वहीं रात्रि चार्ज की बात करें तो रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच किराए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने यह फैसला पेट्रोल और डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी की वजह से लिया है।












Click it and Unblock the Notifications