कर्नाटक: पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश्वर तीर्थ स्वामी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, सीएम येदियुरप्पा भी मौजूद

कर्नाटक: राजकीय सम्मान के साथ मठाधीश विश्वेश्वर तीर्थ स्वामी का अंतिम संस्कार, सीएम यदुरप्पा भी मौजूद

नई दिल्ली। आध्यात्मिक धर्मगुरू और पीजावरा मठ के मठाधीश विश्वेश्वर तीर्थ स्वामी का 88 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर सके दी गई जानकारी के मुताबिक लंबे वक्त से बीमार विश्वेश्वेर तीर्थ स्वामी वेंटिलेटर पर थे। वहां उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मणिपाल के कस्तूरबा अस्पताल से स्थानांतरित कराया गया, लेकिन रविवार को उनका निधन हो गया। रविवार सुबह 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक स्वामी जी को निमोनिया, फेफड़ों में संक्रमण के बाद 20 दिसंबर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 Karnataka: State honours given to Pejavara Mutt Seer Vishwesha Teertha Swami, earlier today in Udupi. Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa was present.

Recommended Video

    Karnataka : Pejawara Math के प्रमुख Vishvesha Teertha Swami का निधन , PM Modi ने जताया शोक

    स्वामी जी के निधन पर कर्नाटक में 3 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया है। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा की। स्वामी जी के निधन की जानकारी मिलते ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा उडुपी पहुंचे। उन्होंने राजकीय सम्मान के साथ स्वामी जी का अंतिम संस्कार करने का निर्देश दिया है। स्वामी जी के निधन के बाद स्वामी जी के निधन से हिन्दू धर्म ने एक मार्गदर्शक खो दिया। स्वामीजी कम उम्र में संन्यासी बन गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वामी जी के निधन पर शोक जताया।

    उडुपी के विधायक रघुपति भट ने कहा कि स्वामी जी के पार्थिव शरीर को अजराकाडू महात्मा गांधी मैदान में दोपहर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। सीएम बीएस येदुरप्पा भी इसमें शामिल होंगे। इसके बाद उनके पार्थिव शीर को अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद हेलिकॉप्टर से बेंगलुरू ले जाया जाएगा जहां कई राष्ट्रीय नेता उन्हें बेंगलुरू के नेशनल कॉलेज में अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। शाम तकरीबन सात बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+