Veer Savarkar: 'क्या दाऊद की तस्वीर लगा दें... ?' VS में सावरकर की Pic पर कांग्रेस का हंगामा तो भड़की BJP
र्नाटक कांग्रेस के चीफ और विधायक डीके शिवकुमार ने कहा कि 'भाजपा जानबूझकर बखेड़ा खड़ा करती है, वो चाहते हैं कि हमारी विधानसभा की कार्यवाही न हो।'

VD Savarkar Portrait: शीतकालीन सत्र के दौरान सोमवार को कर्नाटक विधानसभा में वीडी सावरकर के चित्र का अनावरण किया गया लेकिन इसके बाद ही विपक्ष के नेता सिद्धारमैया और अन्य कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, उसने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर वाल्मीकि, बासवन्ना, कनक दास, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीरें लगाने की मांग की है।
'भाजपा जानबूझकर बखेड़ा खड़ा करती है'
तो वहीं कर्नाटक कांग्रेस के चीफ और विधायक डीके शिवकुमार ने कहा कि 'भाजपा जानबूझकर बखेड़ा खड़ा करती है, वो चाहते हैं कि हमारी विधानसभा की कार्यवाही न हो। वे यह फोटो इसलिए लेकर आए हैं क्योंकि हम उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के कई मुद्दे उठाने जा रहे हैं, उनका कोई विकास एजेंडा नहीं है इसलिए उन्होंने मुद्दे को भटकाने के लिए आज तस्वीर का अनावरण किया है।'
'तो क्या दाऊद इब्राहिम का पोस्टर लगाना चाहिए?'
जिसके जवाब में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि वीर सावरकर हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानी हैं, जरा सिद्धारमैया से पूछा जाना चाहिए कि 'सावरकर की नहीं तो क्या दाऊद इब्राहिम का पोस्टर लगाना चाहिए?' उन्होंने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि 'पहले की कांग्रेस और आज की कांग्रेस में बहुत अंतर है, आज वाली नकली कांग्रेस है।'
कौन हैं वीर सावरकर?
स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का पूरा नाम विनायक दामोदर सावरकर था, जो कि स्वतंत्रता सेनानी, समाजसुधारक, इतिहासकार, राष्ट्रवादी नेता और विचारक के रूप में विख्यात हैं। देश में हिंदू राष्ट्रवाद की विचारधारा को विकसित करने का श्रेय वीर सावरकर को ही जाता है। 1883 में नासिक के भागलपुर गांव में जन्मे सावरकर बचपन से ही काफी हिम्मत वाले थे इसलिए उन्हें 'वीर' कहकर बुलाया जाता है।
राहुल गांधी ने वीर सावरकर को 'गद्दार' कहा था
हाल में अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वीर सावरकर को 'गद्दार' कहकर संबोधित किया था। महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर पर 'आजादी के आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल को धोखा देने' का आरोप लगाया था, जिस पर काफी बवाल मचा था।
Veer Savarkar: कौन थे सावरकर ? क्यों कहलाते हैं वीर?












Click it and Unblock the Notifications