प्रियंका गांधी ने भाजपा पर साधा निशाना- शब्दों से प्रभावित होकर नहीं बल्कि नेताओं के विवेक का देखकर वोट दें
कर्नाटक विधान चुनाव के पहले पहली बार चुनाव प्रचार करने आई कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जमकर भाजपा पर निशाना साधा। इसके साथ ही कांग्रेस को वोट करने की अपील की।

कर्नाटक विधासभा चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही भापजा और कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक एक के बाद एक चुनाव प्रचार के लिए राज्य पहुंच रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होंगे, जिसकी मतगणना 13 मई को होनी है।

मंगलवार को कांग्रेस का चुनाव प्रचार करने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पहली बार पहुंची। प्रियंका ने भाजपा नेताओं पर जोर का प्रहार करते हुए वोटरों से कहा उनके शब्दों से प्रभावित ना हों, बल्कि वोट मांगने वाले नेताओं के विवेक को देखें, उसके आधार पर वोट दें।
अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट दें
मैसूर में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आए और उन्होंने कहा विपक्ष के नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं ये कैसी बात है? उन्होंने कहा देश का हर नागरिक चाहेगा कि प्रधानमंत्री का स्वास्थ्य अच्छा रहे। प्रियंका ने कहा कर्नाटक के लोगों को किसी नेता के कहने पर नहीं बल्कि अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट देना चाहिए।
बीजेपी ने पैसे के बल पर पिछल सरकार को चुरा लिया
प्रियंका ने कर्नाटक की सीएम बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार लोगों ने जेडीएस और कांग्रेस को चुना था लेकिन बीजेपी ने पैसे के बल पर सरकार को चुरा लिया।
प्रियंका गांधी ने बोम्मई सरकार पर लगाया ये आरोप
प्रियंका गांधी ने राज्य के लोगों से सोच-समझकर मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा 40 फीसदी कमीशन वाली सरकार ने जनता को बेरहमी से लूटा। कर्नाटक सरकार ने 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटे हैं।
अमूल-नंदिनी विवाद पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
अमूल-नंदिनी विवाद पर बोलते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा नंदिनी मिल्क पहले 90 लाख लीटर दूध और दुग्ध उत्पादों का उत्पादन करती थी, लेकिन आज केवल 70 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है।' प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर दूध का उत्पादन कम किया ताकि अमूल दूध को कर्नाटक लाया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications