Karnataka polls: येदियुरप्पा के पोते एसआर संतोष ने टिकट ना मिलने पर छोड़ी भाजपा, ज्वॉइन की JDS
Karnataka polls: बीजेपी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद नाराज चल रहे एनआर संतोष ने शनिवार को जेडीएस ज्वाइन कर ली है। एनआर संतोष पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्प के रिश्तेदार हैं।

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को अब जब कि एक महीने से भी कम का समय बचा है, ऐसे वक्त में प्रदेश की सत्तारुढ़ पार्टी भाजपा को एक के बाद एक झटका लगा रहा है। शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के पोते ने भाजपा को अलविदा कर जनता दल एस यानी कुमारस्वामी की पार्टी ज्वॉइन कर ली है।
एनआर संतोष शनिवार को बेंगलुरु में एचडी कुमारस्वामी की मौजूदगी में जेडीएस में शामिल हुए। संतोष के हासन जिले के अर्सीकेरे निर्वाचन क्षेत्र से जेडीएस के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
संतोष येदियुरप्पा की बहन के पोते यानी ग्रैंड नफ्यू हैं, संतोष पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के काफी करीबी रहे हैं और वो उनके राजनीतिक सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह अरसीकेरे निर्वाचन क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों से काम कर रहे हैं।
बता दें बीजेपी ने अरसीकेरे से संतोष को टिकट नहीं दिया था और जीवी बसवराजू को टिकट दे दिया है। इसके बाद शुक्रवार की रात संतोष ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा से मुलाकात की थी और एचडी रेवन्ना की मौजूदगी में 2 घंटे ये बैठक चली।
सूत्रों के अनुसार एचडी देवेगौड़ा ने संतोष को अरसीकेरे निर्वाचन क्षेत्र से टिकट का आश्वासन दिया है। हासन जिला जेडीएस का गढ़ है, सात सीटों में से पार्टी छह निर्वाचन क्षेत्रों को नियंत्रित करती है।
बता दें राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी में टिकट की घोषणा को लेकर बगावत तेज हो गई है. भाजपा आलाकमान के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द, जिसने पहले ही 212 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, विद्रोह को शांत करना है।
हासन जिले के अरसीकेरे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एनआर संतोष, जिन्हें टिकट नहीं मिला, उन्होंने कार्यकर्ताओं के सामने अपनी पत्नी और नई बकरी को रखा और स्वाभिमान के लिए भीख मांगी। वहीं येदियुरप्पा की बहन बीएस प्रेमा ने संतोष को टिकट नहीं देने पर अपने भाई के खिलाफ गुस्सा जताया था।












Click it and Unblock the Notifications