Prajwal Revanna: कौन हैं प्रज्वल रेवन्ना? क्या करके भागा विदेश, चुनावों के बीच खड़ा किया सियासी भूचाल

JDS Prajwal Revanna Case: लोकसभा चुनाव के बीच कर्नाटक की हासन सीट से जेडीएस प्रत्याशी प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियोज ने सियासी भूचाल खड़ा कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते, पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के भतीजे और जेडीएस सांसद रेवन्ना अब अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद जर्मनी भाग गए हैं।

इस बीच जेडीएस ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से निलंबित कर दिया है, हालांकि कथित वीडियो को लेकर रेवन्ना ने दावा किया कि उनको एडिट किया गया है और छवि धूमिल करने का प्रयास है। ऐसे में जानिए कौन हैं प्रज्वल रेवन्ना, जिन्होंने लोकसभा चुनाव के बीच कर्नाटक में सियासी तूफान ला दिया है।

Prajwal Revanna Profile

पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना 33 साल के हैं, जो कि इस बार भाजपा-जेडीएस गठबंधन से हासन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि 26 अप्रैल को उनकी सीट पर वोटिंग से पहले करीब 200 से ज्यादा अश्लील वीडियोज सामने आए, जिसको लेकर तमाम मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया है कि उन वीडियो को खुज प्रज्वल शूट कर रहे हैं।

वहीं इस वीडियो स्कैंडल के सामने आने के बाद उपजे विवाद में जेडीएस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने खुद को अलग कर लिया है। इधर, कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने इस पूरे मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी है।

कौन हैं प्रज्वल रेवन्ना?

कर्नाटक में जेडीएस के लिए मुसीबत खड़ी करने वाले प्रज्वल रेवन्ना गौड़ा परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य है। 33 वर्षीय प्रज्वल हासन सीट से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। प्रज्वल के पिता कर्नाटक के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री एचडी रेवन्ना हैं। वहीं उनके चाचा पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमास्वामी हैं।

मालूम हो कि एचडी रेवन्ना पूर्व पीएम और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं। प्रज्वल ने साल 2014 में बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था। उसके बाद से वो राजनीति में एक्टिव हो गए। नवंबर 2019 में जब प्रज्वल महज 29 साल के थे, तो उन्हें जेडीएस का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया था। 2019 में प्रज्वल रेवन्ना हासन सीट से जीतकर संसद पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+