यूट्यूबर अजीत भारती के घर पहुंची कर्नाटक पुलिस, फिर पहुंची नोएडा पुलिस और लौटना पड़ा खाली हाथ
यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ जिस तरह से कर्नाटक पुलिस ने दंगे भड़काने का केस दर्ज किया है। उसके बाद आज कर्नाटक पुलिस अजीत भारती के नोएडा स्थित घर पहुंच गई। अजीत भारती ने कहा कि पुलिस मुझे नोटिस देने के बहाने गिरफ्तार करने के लिए आई थी।
अजीत भारती ने बताया कि दो-तीन दिन पहले मेरे खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। उसके बाद अचानक से कर्नाटक पुलिस मेरे घर आती है। मेरे घर पर घंटी बजाते हैं और जब मैं बाहर आता हूं तो कहते हैं कि हम कर्नाटक के बेंगलुरू से आए हैं, आपसे कुछ बात करनी है।

मैंने पूछा क्या बात करनी है तो पुलिसवालों ने कहा कि आपको एक नोटिस देना है। मैंने कहा कि इसकी एक प्रक्रिया होती है, आप स्थानीय थाने को जानकारी दीजिए। स्थानीय थाने की मौजूदगी में ही मैं किसी भी तरह की बात करूंगा। वो मुझसे ही पूछने लगते हैं कि स्थानीय थाना कौन सा है यहां।
मैंने कहा कि यह आपको जानकारी होनी चाहिए कि स्थानीय थाना कौन सा है और कहां है। इसके बाद उन्हें समझ गया कि यह आदमी नीचे आएगा नहीं। इसके बाद ये लोग खुद ही सामने सड़क पर तकरीबन आधे घंटे तक खड़े रहे। तबतक मैंने स्थानीय पुलिस से पूछा कि क्या आपको जानकारी है कि बेंगलुरू की पुलिस यहां आई है, मुझे नहीं लग रहा है कि इनकी मंशा सही है।
इन लोगों ने पहले भी नोटिस देने के बहाने पत्रकारों को गिरफ्तार किया है। नोटिस देने के लिए एक आदमी भी आ सकता था, ऐसे में यहां तीन लोग क्यों आए। जिसके बाद 15-20 मिनट के भीतर नोएडा की पुलिस यहां आ गई। 5-7 अधिकारी और कॉस्टेबल आए और इन लोगों से बात की। जिसके बाद मैंने कुछ कागजों पर साइन किया।
मुझे जो नोटिस दिया गया है उसमे कहा गया है कि एक हफ्ते के भीतर मुझे पुलिस स्टेशन आना है, जांच में सहयोग देना है। बात यह है कि जो केस बनता है उसमे जांच का कोई स्कोप नहीं है। जो धाराएं इन लोगों ने लगाई है, वो निराधार है।
मैं खुद ही कह रहा हूं कि वीडियो मैंने शेयर किया है, उसे मैं स्वीकार कर रहा हूं। ऐसे में इसमे जांच की क्या बात है। यह लोग सिर्फ धमकी देने, मारपीट करने कोशिश है। लेकिन मैं जिम्मेदार नागरिक होने के नाते वहां जाऊंगा और सहयोग करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications