Karnataka: बीजेपी छोड़ कांग्रेस में गए जगदीश शेट्टार के ऑफिस में अभी भी मोदी-शाह की फोटो, खुद बताई वजह

Jagadish Shettar के घर में बने ऑफिस में अभी भी पीएम मोदी और अमित शाह की फोटो है, जबकि वो बीजेपी से नाराज होकर पार्टी छोड़ चुके हैं।

Karnataka

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार टिकट कटने के बाद बीजेपी से नाराज हो गए। उन्होंने तुरंत अपने करियर पर बड़ा फैसला लेते हुए कांग्रेस ज्वाइन कर ली, लेकिन उनके घर में बने ऑफिस में अभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की फोटो है। उसको हटाने से उन्होंने इनकार कर दिया।

दरअसल बीजेपी छोड़ने के बाद लग रहा था कि शेट्टार अपने ऑफिस से वो फोटो हटा देंगे,लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। वो उसी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलते और चुनाव की रणनीति बनाते हैं। ऐसे में जब भी उनकी तस्वीर ली जाती है, तो दीवार पर लगे पीएम मोदी और शाह के साथ वाले फोटो फ्रेम आ जाते हैं।

हाल ही में शेट्टार ने इस पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि इसमें आश्चर्य की क्या बात है? एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने के तुरंत बाद पुराने नेताओं की तस्वीरें हटाना अच्छी बात नहीं है। मैं ऐसा नहीं कर सकता। इससे पहले उन्होंने और उनकी पत्नी ने ये कहा था कि उनके मन में पीएम मोदी और शाह के लिए बहुत सम्मान है।

मतदाताओं को समझाने में आ रही दिक्कत?
शेट्टार काफी लंबे वक्त तक बीजेपी में रहे। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या बतौर कांग्रेस उम्मीदवार उन्हें मतदाताओं को समझाने में कठिनाई हो रही? इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे मतदाताओं को ये अहसास हो गया कि बिना कोई कारण बताए उन्हें बीजेपी का टिकट नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ज्यादा उम्र, आपराधिक रिकॉर्ड, भ्रष्टाचार से जुड़े होने के बाद भी कई लोगों को टिकट दिया, लेकिन उनको ये नहीं पता कि उनका टिकट क्यों काट दिया गया। उनका मानना है कि उनके विकास कार्यों की वजह से उनका वर्चस्व बना हुआ है। ऐसे में वो और उनकी पार्टी दोनों जीतेंगे।

संपत्ति पर क्या बोले?
वहीं जेडीएस के एक नेता ने उनकी संपत्तियों की जांच की मांग की थी। जिस पर शेट्टार ने कहा कि मैंने बेंगलुरु में कोई बंगला नहीं बनाया है। मेरे पास कानूनी दायरे में सीमित संपत्ति है। मैं 1,000 करोड़ रुपये की संपत्ति वाला नेता नहीं हैं। विपक्षी जो आरोप लगा रहे वो सारे के सारे झूठे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+