'मोदी-मोदी' का नारा लगाने वाले युवाओं को थप्पड़ मारना चाहिए', कर्नाटक मंत्री के विवादित बोल
Karnataka Minister Shivaraj S Tangadagi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अब कर्नाटक के मंत्री ने विवादित बोल बोले हैं। पीएम मोदी की लोकप्रियता को नहीं पचा रहे कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता शिवराज एस तंगदागी ने कहा कि उनके जो युवा समर्थक 'मोदी-मोदी' का नारा लगाते हैं, उन्हें थप्पड़ मारना चाहिए।
कोप्पल में चुनाव प्रचार के दौरान कर्नाटक के कन्नड़ और संस्कृति मंत्री एस तंगदागी ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो युवा "मोदी-मोदी" का नारा लगाते हैं, उन्हें थप्पड़ मारना चाहिए। अब इस मामले में बीजेपी ने चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई है।

कांग्रेस नेता ने यह टिप्पणी कोप्पल में एक चुनावी रैली के दौरान आई। उन्होंने कहा, "वे (भाजपा) अब अपने चुनाव अभियान के साथ आ रहे हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए। अब वे किस मुंह से वोट मांग रहे हैं? उन्होंने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी है? यदि वे (युवा) रोजगार मांगते हैं, तो वे (भाजपा) उनसे पकौड़ा बेचने के लिए कहते हैं। उन्हें (भाजपा को) शर्म आनी चाहिए।"
अगर छात्र 'मोदी-मोदी' कहते हैं, तो...
तंगादगी ने कहा, "फिर भी, अगर छात्र 'मोदी-मोदी' कहते हैं, तो उन्हें थप्पड़ मारा जाना चाहिए।" इधर, मंत्री की टिप्पणी पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने युवाओं को निशाना बनाया है, वे बच नहीं पाए हैं।
सीटी रवि ने किया पलटवार
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव बहुत बुरी तरह से हारने वाली है। यह कांग्रेसियों को महसूस हो रहा है।
बता दें कि भाजपा ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की संबंधित धाराओं के तहत शिवराज थंगडागी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications