बजरंग दल एक्टिविस्ट की हत्या मुस्लिम गुंडो ने की, कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने उन्हें भड़काया: ईश्वरप्पा

बेंगलुरू, 21 फरवरी। कर्नाटक सरकार में मंत्री ईश्वरप्पा ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए है। ईश्वरप्पा ने कहा कि शिवमोगा में बजरंग दल के एक्टिविस्ट की हत्या में मुस्लिम गुंडे शामिल हैं। उन्होंने कांग्रेस के नेता डीके शिवकुमार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मुस्लिम गुंडों को भड़काया था। गौर करने वाली बात है कि कर्नाटक में पहले से ही हिजाब विवाद को लेकर काफी हंगामा चल रहा है। प्रदेशभर में इसको लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल यह मामला कर्नाटक हाई कोर्ट में है, जहां इसपर सुनवाई चल रही है।

minister

मुस्लिम गुंडों ने की हत्या
ईश्वरप्पा ने कहा कि मुस्लिम गुंडों ने बजरंग दल के एक्टिविस्ट की हत्या की है, यह इसलिए हुआ क्योंकि हाल ही में डीके शिवकुमार ने बयान दिया था कि तिरंगे को हटाकर भगवा झंडे को फहराया गया था। डीके शिवकुमार के भड़काऊ भाषण की वजह से ही मुस्लिम गुंडों को बल मिला, इस गुंडागर्दी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि शिवमोगा में एक कॉलेज के भीतर तिरंगे को हटाकर भगवा झंडा फहराया गया था। हालांकि इस घटना का एक वीडियो सामने आया था जिसमे देखा जा सकता है कि ऐसा नहीं हुआ है।

गृहमंत्री ने किया जांच के लिए विशेष टीम का गठन
कर्नाटक के गृह मंत्री अर्गा ज्ञानेंद्र ने सोमवार को कहा कि यह मामला हिजाब विवाद से नहीं जुड़ा है। लेकिन इसकी जांच हो रही है और जबतक जांच नहीं हो जाती है किसी भी निष्कर्स पर नहीं पहुंचा जा सकता है। ज्ञानेंद्र ने कहा कि मृतक के परिवार से मैंने बात की है। मृतक का नाम हर्षा है जोकि पेशे से टेलर था और शिवमोगा में रहता था। यह हत्या रविवार रात 9.30 बजे हुई है। मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है, साथ ही इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।

कांग्रेस ने मांगा गृहमंत्री का इस्तीफा
वहीं इस हत्या की कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह हत्या उस जिले में हुई है जहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री आते हैं। दोषियों को इस मामले में फांसी की सजा होनी चाहिए। मैं राज्य के गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग करता हूं। बता दें कि इस हत्या के बाद से शिवमोगा में हालात काफी तनावपूर्ण हैं। हालात को देखते हुए धारा 144 को लगा दिया गया है और स्कूलों को 23 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+