Video: ऊर्जा मंत्री डी शिवकुमार ने सेल्फी ले रहे शख्स के हाथ पर मार के गिराया फोन

बेल्लारी। ऊर्जा मंत्री डी शिवकुमार कल कर्नाटक के बेल्लारी में थे। एक शख्स ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान शिवकुमार ने हाथ मार कर मोबाइल नीचे गिरा दिया। यह घटना रविवार को होसपेट में विजयनगर कॉलेज स्टेडियम में हुई, जब शिवकुमार कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के एक कार्यक्रम के लिए मंच के निर्माण की निगरानी करने गए थे। शिवकुमार हेलिकॉप्टर से आए थे। उनके साथ स्थानीय कांग्रेस के नेता भी थे। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेल्फी लेने की कोशिश की। शिवकुमार का स्वागत किए जाने के दौरान भीड़ में उनके पीछे खड़े शख्स ने, अपना सेलफोन उठाया और सेल्फी लेने की कोशिश की लेकिन मंत्री को यह ठीक नहीं लगा। शिवकुमार ने हाथ मार कर उसका फोन गिरा दिया। प्रकरण में सामने आए वीडियो से ऐसा लग रहा है कि मंत्री ने व्यक्ति को सेल्फी ना लेने की चेतावनी दी थी। जब वो नहीं माना तो, शिवकुमार ने आदमी के हाथ पर मारा जिससे फोन गिर पड़ा। यह वीडियो रविवार शाम से ही वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications