कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि ने CM येदियुरप्पा को सौंपा अपना इस्तीफा, जानें क्यों?

कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि ने CM येदियुरप्पा को सौंपा अपना इस्तीफा, जानें क्यों?

नई दल्ली: कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार में संस्कृति और पर्यटन मंत्री सीटी रवि (CT Ravi) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि ने राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। सीटी रवि ने मंत्री पद से इस्तीफा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद दिया है। सीटी रवि सोमवार (5 अक्टूबर) को दिल्ली जाएंगे और संगठन के कामकाज की जिम्मेदारी लेंगे।

Recommended Video

    Karnataka : Minister CT Ravi ने CM Yediyurappa को सौंपा इस्तीफा, जानिए क्यों | वनइंडिया हिंदी
    BS Yediyurappa

    भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने हाल ही में पार्टी के पदाधिकारियों की नई सूची की घोषणा की थी। सीटी रवि भी इस नई सूची में शामिल थे। जबकि राम माधव, अनिल जैन, सरोज पांडे सहित कई राजनीतिक नेताओं के इस बार नाम नहीं हैं।

    भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की टीम में 12 उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और 13 सचिव हैं। हालांकि पार्टी संविधान के अनुसार केंद्रीय संगठन में एक उपाध्यक्ष, एक महासचिव और दो सचिवों के पद खाली हैं। जेपी नड्डा ने अभी बीजेपी महिला मोर्चा के अध्यक्ष की घोषणा नहीं की है।

    जेपी नड्डा को अभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भी गठन करना है। इसके लिए 25 प्रतिशत बदलाव करने होते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये सारे फैसले बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लिए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+