मंत्री के महंगे तोहफे! निकाय सदस्यों को गिफ्ट में दिए 1 लाख कैश, 1 किलो चांदी और 144 ग्राम सोना, बवाल
पूरे भारत में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दीपावली के मौके पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। इसी बीच कर्नाटक के पर्यटन मंत्री आनंद सिंह अपने क्षेत्र के निर्वाचित सदस्यों को महंगे दीपावली गिफ्ट देने की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं, जिस पर विवाद भी खड़ा हो गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतने पैसे आ कहां से रहे हैं?

दरअसल, दीपावली के मौके पर मंत्री आनंद सिंह ने अपने निर्वाचित क्षेत्र में दो बक्से का सेट बांटा। इनमें एक बक्सा नगर निगम के सदस्यों को जबकि दूसरा ग्राम पंचायत सदस्यों को दिया गया। नगर निगम के सदस्यों को जो बक्सा दिया गया उसमें 1 लाख रुपए नगद, 144 ग्राम सोना, 1 किलो चांदी, एक रेशम की साड़ी, एक धोती धोती और एक सूखे मेवे का डिब्बा था। जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों को कम नकद और सोना नहीं, बल्कि अन्य सभी सामान मिला।
इस वजह से गिफ्ट पर हो रहा है विवाद
मंत्री की तरफ से इतना महंगा गिफ्ट देने पर इस वजह से विवाद हो रहा है। क्योंकि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री की तरफ से इतना महंगा गिफ्ट इसलिए दिया जा रहा है। ताकि चुनावों में नगर निगम के सदस्यों और पंचायत सदस्यों के सहयोग से फायदा लिया जा सके।
आपको बता दें कि आनंद सिंह इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। हाल ही में उनके खिलाफ एक पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा था कि मंत्री की तरफ से उन्हें धमकी दी जा रही है, जिसकी वजह से व्यक्ति ने आग लगा लिया था। हालांकि पुलिस ने व्यक्ति और उसको रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचा दिया था। बता दें कि आनंद सिंह भारतीय जनता पार्टी से विजयनगर सीट से विधायक भी हैं। भाजपा में आने से पहले कांग्रेस में थे।
ये भी पढ़ें- Significance of Deepawali: किसके लिए और क्यों जलाएं दीपावली पर दीप?












Click it and Unblock the Notifications