VIDEO: बच्चे को डसने ही वाला था गुस्साया कोबरा, 'बिजली की रफ्तार' से मां ने उसे दी मात

नई दिल्ली: बरसात के मौसम में सांप के बिलों में पानी भर जाता है, ऐसे में वो रिहायशी इलाकों का रुख कर देते हैं। जिस वजह से कई बार उनका इंसानों से भी आमना-सामना हो जाता है। अब कर्नाटक के मांड्या से एक ऐसा वीडियो आया है, जहां पर एक बच्चे को कोबरा डसने जा रहा था, लेकिन मां की ममता के आगे वो कामयाब नहीं हो सका। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही। (वीडियो-नीचे)

सीढ़ी के पास था कोबरा

सीढ़ी के पास था कोबरा

दरअसल एक महिला अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। उसके घर के आगे सीढ़ी बनी है, ऐसे में वो उसके ऊपर खड़ी होकर इंतजार करने लगी। तभी महिला का बेटा आगे बढ़ गया। सीढ़ी के सटकर ही एक कोबरा बैठा था, जिसका रंग मटमैला था, इस वजह से वो दोनों को नजर नहीं आया।

डसने जा रहा था कोबरा

डसने जा रहा था कोबरा

जैसे ही लड़का सीढ़ी से नीचे उतरा, उसका पैर कोबरा पर पड़ गया। इससे गुस्साया कोबरा फन फैलाकर खड़ा हो गया और फुफकारने लगा। तभी महिला की नजर उस पर पड़ी, लेकिन उसका बेटा आगे भागने की बजाए कोबरा की ओर जाने लगा। कोबरा उसको डसने ही वाला था कि मां ने उसे झट से अपने पास खींच लिया।

दोनों पूरी तरह सुरक्षित

दोनों पूरी तरह सुरक्षित

इसके बाद महिला अपने बेटे को लेकर दूर गई और आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। वहीं सामने के घर में लगे सीसीटीवी में ये सारा वाक्या रिकॉर्ड हो गया। ऐसे में लोग महिला की फूर्ती देखकर हैरान हैं। महिला ने सिर्फ एक सेकंड में अपने बेटे को इतनी रफ्तार से खींचा कि सांप भी कुछ नहीं समझ पाया। फिलहाल दोनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

जब तेंदुए से भिड़ी मां

जब तेंदुए से भिड़ी मां

अभी कुछ दिनों पहले इसी तरह का मामला महाराष्ट्र के चंद्रपुर से भी सामने आया था। वहां पर एक तेंदुए ने तीन साल की बच्ची पर हमला कर दिया। उसको बचाने के लिए मां तेंदुए से भिड़ गई। चश्मदीदों के मुताबिक बच्ची आंगन में बैठी थी, तभी तेंदुआ वहां आया और वो जबड़े में बच्ची को पकड़कर जाने लगा। हालांकि मां ने हिम्मत दिखाते हुए उसका सामना किया और उसे छुड़ा लाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+