Video: 'निकल गई हवा...', तेंदुए ने किया युवक पर हमला, उसने रस्सी से बांधकर बाइक में लटकाया

कर्नाटक में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वहां पर एक शख्स ने तेंदुए को रस्सी से बांध दिया और फिर उसको बाइक से ले जाने लगा। इसका वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में उस शख्स की पहचान कर ली गई।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बाइक से जा रहा होता है। उसने पीछे एक तेंदुए को रस्सी से बांध रखा था, जिसकी उम्र करीब 9 महीने थी। एक शख्स उसके पीछे वीडियो बनाता चल रहा।

leopard video

शख्स की पहचान हसन जिले के बागिवलु गांव के मुथु के रूप में हुई। वीडियो वायरल होने पर जब वन विभाग और पुलिस वालों ने उससे पूछताछ की तो उसने एक नई कहानी बता दी। हालांकि वो कितनी सही है इसकी जांच की जा रही।

Recommended Video

    Video: 'निकल गई हवा...', तेंदुए ने किया युवक पर हमला, उसने रस्सी से बांधकर बाइक में लटकाया

    मुथु के मुताबिक वो अपने खेतों में काम कर रहा था, तभी उसके पास एक तेंदुआ आया। उसने उस पर हमला कर दिया। ऐसे में पहले तो उसने खुद को बचाया, फिर रस्सी से बांधकर उसे नियंत्रित किया। इसके बाद उसको बाइक के पीछे बांध दिया।

    उसने ये भी दावा किया कि वो उसे वन विभाग के पास लेकर जा रहा था, तभी किसी ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। उसको इस झड़प में मामूली चोटें भी आई हैं। जिसका उसने इलाज करवाया। वन विभाग ने भी इस मामले में जांच पूरी कर ली है।

    मामले में एक अधिकारी ने कहा कि मुथु का कोई बुरा इरादा नहीं था। जिस तरह से उसने शावक को बांधा, वो तरीका गलत था क्योंकि उसमें जागरुकता की कमी थी। तेंदुआ सिर्फ 9 महीने का था, ऐसे में वो नुकसान पहुंचाने वाला नहीं था। उसको तुरंत डॉक्टरों की निगरानी में भेजा गया। उसका इलाज जारी है।

    उन्होंने आगे कहा कि कई बार जंगल से निकलकर तेंदुए ग्रामीण इलाकों में आ जाते हैं। ऐसे में लोगों को जागरुक किया जा रहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा ना घटे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+