Watch Video: 'दुनिया जीत लेंगे आप', कर्नाटक में पीएम मोदी की तस्वीर चूम बोला किसान

पीएम मोदी की तस्वीर चूमते हुए एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो पीएम को उनके राजनीतिक करियर में एक बड़ी सफलता की कामना करता है।

Karnataka Man kisses PM Modi pic

Karnataka Man Kisses PM pic: कर्नाटक में चुनावी मौसम के बीच एक किसान की पीएम मोदी की फोटो को चूमते हुए तस्वीर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि बैनर में पीएम की तस्वीर देख कैसे एक किसान भावुक हो जाता है और वो उनके लंबे करियर और एक बड़ी सफलता अपेक्षा करता है।

कर्नाटक का किसान पीएम मोदी की तस्वीर को चूमने से पहले कहता है, "पहले मुझे ₹ 1,000 मिल रहे थे, और आपने 500 और देने का फैसला किया। आपने कहा था कि आप चाहते थे कि हमारा घर हरा-भरा हो। आपने कहा था कि आप हमारे स्वास्थ्य के लिए ₹ 5 लाख देंगे। मैं आपके चरणों में नमन करता हूं, आप दुनिया पर जीत हासिल करेंगे।"

कर्नाटक में किसान का ये वीडियो ऐसे वक्त में तेजी से वायरल हो रहा है जब राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल सक्रिय हैं। यहां 10 मई को मतदान होना है। जबकि मतगणना 13 मई को होगी। इस हफ्ते बुधवार को चुनाव आयोग ने 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था।

दक्षिण भारत में कर्नाटक ही ऐसा राज्य है जहां जहां 'डबल इंजन' की सरकार है। यहां पिछले विधानभा चुनाव में भाजपा ने 224 में से 119 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस के पास 75 हैं। वहीं जेडीएस के पास 28 सीटें हैं। इस बार कांग्रेस को कर्नाटक में सत्ता विरोधी लहर की उम्मीद है। वहीं इस बार पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्युलर) का प्रदर्शन भी यहां की सत्ता की दिशा तय करने में अहम होगा।

Recommended Video

    Karnataka Election 2023: PM Modi की Photo से बुजुर्ग Farmer ने की बात, Video Viral | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+