Karnataka MLC Election Result: कड़े मुकाबले में बीजेपी ने हासिल किया बहुमत, कांग्रेस को 11 सीट

बेंगलुरु, 14 दिसम्बर। कर्नाटक विधान परिषद की 25 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित हो गए। चुनाव परिणामों में बीजेपी को 12 सीट हासिल हुई हैं जिसके चलते बीजेपी ने उच्च सदन में बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं कड़े मुकाबले में कांग्रेस को दो सीटों का नुकसान हुआ है और उसे 11 सीटें मिली हैं। कर्नाटक विधान परिषद की 25 सीटों के लिए 10 दिसम्बर को चुनाव हुआ था। विधान परिषद चुनाव में 90 प्रत्याशियों ने हिस्सा लिया था जिसमें बीजेपी और कांग्रेस के 20-20 प्रत्याशी थे।

BJP-Congress

जेडीएस ने 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे लेकिन उसे सिर्फ एक सीट से संतोष करना पड़ा है। बीजेपी को जहां सीएम बोम्मई के गृह जनपद धारवाड़ और पार्टी के मजबूत गढ़ बेलगावी में नुकसान उठाना पड़ा है। जेडीएस को भी मध्य के मजबूत क्षेत्र में झटका लगा है।

राज्य की चर्चित शिवमोगा सीट से बीजेपी उम्मीदवार डीएस अरुण ने कांग्रेस के निवर्तमान एमएलसी आर प्रसन्ना कुमार को हरा दिया। बीजेपी उम्मीदवार अरुण कुमार को 2192 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 1848 वोट मिल सके।

कर्नाटक विधान परिषद की 25 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। राज्य की सत्ता पर काबिज बीजेपी के लिए उच्च सदन में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए 25 में से 12 सीटों पर जीत जरूरी थी। 12 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद अब 75 सदस्यों वाली कर्नाटक विधान परिषद में बीजेपी के 38 सदस्य हो गए हैं। 11 सीट हासिल करने वाली कांग्रेस के कुल सदस्य 26 हो गए हैं जबकि जेडीएस के 7 सदस्य हैं।

बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी विधान परिषद के अध्यक्ष का पद जेडीएस के कब्जे से लेना आसान हो गया है। वर्तमान में जनता दल सेक्युलर के बसवराज होराट्टी कर्नाटक विधान परिषद के अध्यक्ष हैं।

विपक्ष में शामिल कांग्रेस और जेडीएस की पूरी कोशिश बीजेपी को बहुमत के आंकड़े से पीछे रखने की थी लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

बीजेपी के लिए जरूरी थी जीत
विधान परिषद चुनाव के नतीजे इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गए हैं क्योंकि इस समय बेलगावी में राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है जिसमें बीजेपी सरकार धर्मांतरण के खिलाफ कानून जैसे विवादित विधेयकों को सदन में रखने जा रही है। वहीं विपक्ष की तैयारी इस दौरान सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की है। अब बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी को तमाम विधेयकों को पास करने के लिए जेडीएस की तरफ नहीं देखना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+