कर्नाटक: हलाल विवाद के बीच आइसक्रीम के इस ब्रांड को Boycott करने की क्यों उठी मांग
कर्नाटक: हलाल विवाद की चपेट में आई आइस्क्रीम, इस ब्रांड को Boycott करने की उठी मांग
बेंगलुरू, 08 अप्रैल: कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद अब हलाल को लेकर बवाल शुरू हो गया है। कर्नाटक में अब एक खास ब्रांड का बायकॉट करने की मांग हो रही है। आइए जातने हैं आखिर इस खास आइस्क्रीम ब्रांड का विरोध क्यों हो रहा है?

खास ब्रांड का बायकॉट करने की जमकर मांग हो रही
इस विवाद ने खासकर कर्नाटक के मंगलुरु शहर में एक खास आइसक्रीम ब्रांड के बिजनेस को प्रभावित किया है क्योंकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस खास ब्रांड का बायकॉट करने की जमकर मांग हो रही है।

'हलाल' मांस विरोधी अभियान दक्षिणपंथी संगठनों ने उठाई
मंदिरों के बाहर मुस्लिमों को दुकान हटाने की मांग के बाद मज्जिदों में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग के बीच अब कर्नाटक के मेंगलुरू में ये पुराना हलाल विवाद जोर पकड़ चुका है। कर्नाटक में 'हलाल' मांस विरोधी अभियान दक्षिणपंथी संगठनों ने उठाई थी जिसने हाल ही में मज्जिदों में लाउस्पीकर को बैन करने की मांग उठाई है।

सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा गया
सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा गया "हिंदू व्यवसायी से एक महीने के भीतर अपने उत्पादों से हलाल सर्टीफिकेट हटाए । यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो कर्नाटक, विशेष रूप से उडुपी, डीके और मैंगलोर, पार्लर सहित ब्रांड का बहिष्कार करेंगे।

जानिए क्यों इस खास ब्रांड का बहिष्कार करने की उठी है मांग
टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार एक खास ब्रांड ने अपने उत्पाद को एक अभियान के बाद हलाल-प्रमाणित कराया था। पहले उक्त कंपनी के खिलाफ आंदोलन इसलिए शुरू हुआ था क्योंकि आरोप था कि विशेष ब्रांड द्वारा आइसक्रीम में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री एक समुदाय द्वारा उपभोग के लिए उपयुक्त नहीं थी। जिसके बाद इस आइस्क्रीम ब्रांड ने हलाल-प्रमाणित कराया था लेकिन उसी प्रमाणन ने ब्रांड के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है और उसका बायकॉट करने की मांग उठी है।












Click it and Unblock the Notifications