Karnataka Govt oath ceremony: ना कांग्रेस, ना भाजपा... इस सीएम को गया शपथ ग्रहण का पहला न्योता

Siddaramaiah oath ceremony: मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा था कि शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के सभी नेताओं को निमंत्रण भेजा जाएगा। ऐसे में ये जानना भी काफी अहम हो गया है कि 20 मई को कौन कौन नेता बेंगलुरु आएंगे।

Karnataka Govt Oath Ceremony

Karnataka CM oath ceremony: कर्नाटक के लिए मुख्यमंत्री के तौर पर सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम के लिए डीके शिवकुमार का नाम फाइनल होने के बाद अब शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में 20 मई को आयोजित होगा।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहले ही कह चुके हैं कि वो शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विपक्ष के सभी नेताओं को निमंत्रण भेजेंगे। इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे और भावी मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सबसे पहले तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को फोन कर कर्नाटक सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रित किया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि 20 मई को दोपहर 12:30 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा, जिसमें सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार और कुछ अन्य विधायक अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि सिद्धारमैया सरकार में केवल एक ही डिप्टी सीएम होगा और डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम होने के साथ-साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद भी संभालेंगे।

नीतीश और तेजस्वी भी होंगे शपथ ग्रहण में शामिल
एमके स्टालिन के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा गया है और दोनों नेताओं ने समारोह में आने के लिए अपनी सहमति दी है। गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत मिली है, जबकि भाजपा के हिस्से में केवल 66 सीटें ही गई हैं।

जी परमेश्वर ने की राज्यपाल से मुलाकात
वहीं, सीएम और डिप्टी सीएम के नाम पर मुहर लगने के बाद गुरुवार को पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस विधायक जी परमेश्वर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को सरकार गठन की जानकारी दी। माना जा रहा है कि सिद्धारमैया की कैबिनेट में जी परमेश्वर को भी जगह मिलेगी। जी परमेश्वर पार्टी का एक बड़ा दलित चेहरा हैं और उन्होंने भी सीएम पद पर दावेदारी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+