कोरोना वारियर्स की मौत पर परिवार को 30 लाख मुआवजा देगी कर्नाटक सरकार

नई दिल्ली। कर्नाटक सरकार ने ऐलान किया है कि ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित होने से किसी कर्मचारी की मौत होती है तो उसके परिवार को 30 लाख की मदद दी जाएगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने गुरुवार को कहा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, नागरिक कार्यकर्ता या पुलिसकर्मी अगर ड्यूटी करते हुए कोरोना संक्रमण के शिकार होते हैं और उनकी मौत होती है तो सरकार से 30 लाख रुपए उनके परिवार को देगी।

cted by COVID19 while carrying out their duties

कर्नाटक सरकार ने कहा है कि फ्रंट लाइन में जो लोग कोरोना से लड़ रहे हैं, उनका ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है। वहीं उनके बाद परिवार की मदद भी सरकार करेगी। बता दें कि देशभर में मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मियों और दूसरे ऐसे लोग जो लॉकडाउन के दौरान भी ड्यूटी कर रहे हैं। उनमें लगातार कोरोना संक्रमण के केस सामने आए हैं।

कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 565 हो गई है। राज्य में आज 30 नए केस सामने आए हैं। कर्नाटक में अब तक 21 लोगों की मौत कोरोना के संक्रमण से हुई हैं। वहीं देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 33610 हो गई है।

गुरुवार शाम को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 1823 नए केस सामने आए हैं और 67 मौतें बीते 24 घंटे में हुईं हैं। जिसके बाद भारत में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 33610 पर पहुंच गई। वहीं अब इस वायरस से मरने वालों की संख्या 1075 पर पहुंच गई है। देश में इस समय 24162 एक्टिव केस हैं यानी इन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 8373 मरीज रिकवर हुए हैं और अब तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। दुनियाभर में अब तक 32,18,184 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया जा चुका है। अब तक 2,28,030 लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+