यूक्रेन में मारे गए छात्र नवीन का शव लाने के प्रयास में जुटी हैं कर्नाटक सरकार, परिवार को देगी मुआवजा
बेंगलुरू, 02 मार्च। युक्रेन के खारकीव में कर्नाटक के छात्र नवीन की रूसी सैनिकों की गोली लगने से मौत हो गई। नवीन की मौत की खबर सुनकर उनका पूरा परिवार बेसुध है और मृत बेटे का आखिरी बार चेहरा देखने के लिए तड़प रहा है। वहीं अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्बई नवीन का शव उसके परिजनों को दिलवाने के लिए अथक प्रयास में जुटे हुए हैं।

Recommended Video
बुधवार को सीएम बोम्बई ने कहा नवीन के दोस्तों ने उसके मृत शरीर की एक तस्वीर भेजी है, जिसकी पुष्टि करने के लिए इसे विदेश मंत्रालय को भेजा है...हम भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं ताकि कम से कम शव को सुरक्षित किया जा सके। शव को वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।
बता दें यूक्रेन के खारकीव में नवीन खाने का कुछ सामान खरीदने के लिए पास की दुकान पर गया था। बाद में उसके दोस्त को एक स्थानीय अधिकारी का फोन आया कि उसकी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नवीन पास की दुकान में खाने का सामान खरीदने के लिए लाइन में लगा हुआ था तभी उसकी मौत हो गई। कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया कि वो खाना जहां बंट रहा था वो उसे लेने के लिए लाइन में खड़ा था तभी रूसी सैनिकों ने पास की सरकारी बिल्डिंग पर हमला किया जिसकी चपेट में आने के कारण उसकी मौत हो गई।
कर्नाटक के आयुक्त मनोज राजन ने मंगलवार को बताया था कि हमने विदेश मंत्रालय से यूक्रेन में नवीन शेखरप्पा के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की पुष्टि की है। जिसके बाद पता चला है कि वो चालगेरी, हावेरी का रहने वाला था।
नवीन के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को कोई सरकारी मदद नहीं मिली उसे कहा गया कि वो भारतीय झंडे को लगा कर अपना बचाव करे।












Click it and Unblock the Notifications