कर्नाटक सरकार ने राज्य में 2 जनवरी तक लागू किया नाइट कर्फ्यू, बताई ये खास वजह
Karnataka government imposes night curfew: यूके में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक की प्रदेश सरकार ने एहतियात के तौर पर प्रदेश भर में रात्रि कफ्यू लगाने का निर्णय लिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य में रात का कर्फ्यू (रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच) लगाया। सरकार के इस आदेश के अनुसार ये रात्रि कफ्यू आज यानी बुधवार 23 दिसंबर से लागू शुरू हो जाएगा जो दो जनवरी तक रहेगा।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर के सुधाकर ने ये जानकारी देते हुए कहा कि यह (रात का कर्फ्यू) यूके में पाए जाने वाले कोरोना वायरस के कारण लगाया जा रहा है ताकि हम यात्रियों की आसानी से निगरानी कर सकें। स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी बताया कि हम राज्य में पहुंचने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की भी निगरानी कर रहे हैं ताकि उनकी मॉनीटरिंग अच्छे से हो सके।

रात्रि समारोह पर भी लगाई गई रोक
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर से यह पूछे जाने पर कि क्या क्रिसमस का जश्न 25 दिसंबर को मनाया जाएगा इसके जवाब में मंत्री ने कहा 23 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच, रात 10 बजे के बाद कोई भी समारोह या उत्सव मनाने की अनुमति नहीं है। यह हर तरह के कार्यों पर लागू होता है: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ। के। सुधाकर से यह पूछे जाने पर कि क्या क्रिसमस का जश्न 25 दिसंबर को मनाया जाएगा












Click it and Unblock the Notifications