कर्नाटक सरकार बोली, 1 मई से 18 से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन तभी लगेगी जब...

देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने 1 मई से वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है। इसके लिए 28 तारीख से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं।

बेंगलुरु, 29 अप्रैल। देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने 1 मई से वैक्सीन लगाने का ऐलान किया है। इसके लिए 28 तारीख से रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं, लेकिन सरकार की मंशा 1 मई से लोगों को वैक्सीन लगाने की नहीं दिख रही है। बुधवार को कर्नाटक सरकार 1 मई से राज्य में वैक्सीनेशन करने के मुद्दे पर बचती हुई दिखाई दी। एक प्रेस रिलीज जारी कर कर्नाटक सरकार ने कहा कि वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन वैक्सीन लगाने का निर्णय राज्य को वैक्सीन का पर्याप्त हिस्सा मिलने के बाद ही लिया जाएगा।

vaccine

सरकार का यह बयान तब आया है जब वह पहले ही राज्य में कोरोना से मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए 230 एकड़ का अस्थाई श्मशान घाट बनाने का आदेश दे चुकी है। कर्नाटक में प्रतिदिन कोरोना से मौत के 100-200 मामले दर्ज हो रहे हैं। दाह संस्कार की सुविधा के लिए राज्य में 23 स्थानों को निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: राशन के सवाल पर भड़के कर्नाटक के मंत्री, किसान से कहा- मर जाओ, चौतरफा घिरे तो बोले- और क्या जवाब देता?

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली सरकार का कहना है कि 18 से 44 साल की उम्र के नागरिकों को वैक्सीन देने के लिए सरकार ने 1 करोड़ वैक्सीन का ऑर्डर दिया है। सरकार का कहना है कि वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में निर्माताओं द्वारा पर्याप्त मात्रा में सप्लाई मिलने के बाद इन लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण की सुविधा प्राइवेट व सरकारी दोनों अस्पतालों में होगी और इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर समय लिया जा सकता है। हालांकि 45 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र नागरिकों का टीकाकरण सभी सरकारी अस्पतालों में 1 मई के बाद भी जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+