Karnataka: महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री, कल से सभी बसों में करेंगी मुफ्त सफर, 1 जुलाई से 200 यूनिट बिजली

Karnataka News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने चुनावी वादे को पूरा करते हुए महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री कर दिया है। महिलाएं अब सभी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकती हैं।

Karnataka News: कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस सरकार ने 5 चुनावी गारंटियों में से एक 'शक्ति' के तहत महिलाएं अब फ्री में बसों में यात्रा करेंगी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शनिवार को कहा कि सीमावर्ती राज्य के अंदर महिलाएं 20 किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा कर सकती हैं।

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि महिलाएं सीमावर्ती राज्य के अंदर सिर्फ 20 किलोमीटर तक यात्रा मुफ्त कर सकती हैं, इससे ज्यादा यात्रा करने पर उन्हें भुगतान करना होगा। सीएम सिद्दारमैया ने कहा कि उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी के साथ रविवार को विधान सौधा से इस योजना का शुभारंभ करेंगे।

महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री, कल से सभी बसों में करेंगी मुफ्त सफर

सीएम ने कहा कि सभी महिलाएं एसी और वोल्वो के अलावा राज्य के स्वामित्व वाली सभी बसों में महिलाएं राज्य के अंदर मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। वे 20 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि इसमें एक्सप्रेस बस सेवा भी शामिल है। सीएम ने कहा कि रविवार सुबह 11 बजे विधान सौधा में 5 में से एक गारंटी शुरू कर रहे हैं।

Recommended Video

    Karnataka Cabinet का फैसला, इस दिन से लागू हो जाएगी कांग्रेस की 5 गारंटी | वनइंडिया हिंदी

    सीएम सिद्दारमैया ने स्पष्ट करते हुए कहा कि अगर महिलाएं अंतरराज्यीय बस से यात्रा करना चाहती हैं तो यह सुविधा निशुल्क नहीं होगी। एक राज्य से दूसरे राज्य जाने पर यात्रा मुफ्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला तिरुपति जाना चाहती है तो वह मुफ्त यात्रा नहीं कर सकती हैं। हालांकि, पड़ोसी राज्यों के अंदर 20 किमी तक की यात्रा करने वालों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। सिद्धारमैया ने कहा कि आंध्र प्रदेश के अंदर बल्लारी से 20 किमी तक महिलाएं मुफ्त में जा सकती हैं।

    इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चार अन्य गारंटियों की शुरुआत के बारे में कहा कि 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने वाली 'गृह ज्योति' एक जुलाई से कलबुरगी से शुरू की जाएगी। उसी दिन मैसूर से बीपीएल परिवारों को 10 किलो मुफ्त चावल देने वाली 'अन्न भाग्य' योजना शुरू करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने 'गृह लक्ष्मी' योजना के बारे में कहा कि इसे 16 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस योजना के तहत घर की मुखिया महिला को 2000 रुपये की राशि दी जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+