क्या येदुरप्पा कर पाएंगे बहुमत साबित, क्या कहती है उनकी कुंडली
Recommended Video

बेंगलुरू। कर्नाटक में सरकार बनाने का नाटक नित नयें रोमांचक मोड़ ले रहा है। सत्ता का झगड़ा न्याय के देवता शनि देव के प्रागंण में पहुॅच गया है। अब शनि देव ने न्याय करने का पूरा मूॅड बना लिया है। कल यानि 19 मई सांय 4 बजे येदुरप्पा को अपना बहुमत सिद्ध करना है। आईये जानते है कि कल सितारों की चाल येदुरप्पा के लिए कैसी रहेगी।

वर्तमान में यदुरप्पा की कुण्डली में चन्द्रमा की महादशा चल रही है। चन्द्रमा अष्टमेश होकर द्वादश भाव में नीच का बैठा है। शनि तृतीयेश होकर छठे भाव में बैठा है। छठें भाव में बैठा शनि जातक को शत्रुहंता बनाता है यानि शत्रुओं का नाश करने वाला। ऐसा जातक अपने शत्रुओं को पराजित करता है। मंगल का प्रत्यन्तर चल रहा है। मंगल पंचमेश और द्वादशेश होकर लग्न में बैठा है, जो इस समय उच्च का होकर गोचर कर रहा है। शनि व मंगल आपस में घोर विरोधी है, इसलिए येदुरप्पा का इस समय भयंकर विरोध किया जा रहा है, ताकि वो किसी भी प्रकार से सत्ता न हथिया पायें। लेकिन लग्नेश गुरू की शुभ दृष्टि विरोधियों के मंसूबों पर पानी फेरने का काम करेगी।
कल शनिवार का दिन है और शनि आपकी पत्री में छठें भाव में बैठा है तथा शनि की ही अन्तर्दशा चल रही है। छठें भाव का शनि विरोधियों का परास्त करता है। कल चन्द्रमा 6 बजकर 58 मि0 तक मिथुन राशि में गोचर करेगा। मिथुन का चन्द्रमा यदुरप्पा की कुण्डली में सप्तम भाव में गोचर करेगा। सप्तम भाव का चन्द्रमा कार्यो में सफलता दिलाता है।
येदुरप्पा के लिए यह समय संकट भरा रहेगा किन्तु अगर 7 बजे से पहले बहुमत सिद्ध करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई तो यदुरप्पा को निश्चित तौर पर कामयाबी मिलेगी लेकिन यदि 7 बजे के बाद बहुमत सिद्ध करने का अवसर मिला तो निराशा भी हाथ लग सकती है। कुल मिलाकर निष्कर्ष यह निकलता है कि भाजपा की सरकार बन जायेगी लेकिन येदुरप्पा अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेंगे, बीच में ही सरकार धराशाही हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications