Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Karnataka Blast in Cafe House: बेंगलुरु के कैफे हाउस में विस्फोट, 9 घायल, मचा हड़कंप

Karnataka Blast in Restaurant: बेंगलुरु के एक कैफे हाउस में विस्फोट की घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में करीब चार लोग घायल हो गए हैं। यह घटना बेंगलुरु शहर के राजाजीनगर इलाके में फेमस रेस्टोरेंट रामेश्वरम कैफे में हुई। आग की वजह सिलेंडर में विस्फोट बताया जा रहा है।

घटना बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में द रामेश्वरम कैफे में हुई। हादसे में कुछ कैफे कर्मी समेत 9 लोग घायल हो गए। हादसे को लेकर व्हाइटफील्ड फायर स्टेशन की एक बयान में कहा गया, "हमें फोन आया कि रमेश्वरम कैफे में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। हम मौके पर पहुंचे और स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं।"

Karnataka Blast in Restaurant

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बेंगलुरु में मंगलवार को एलपीजी सिलेंडर विस्फोट होने से कम से कम 6 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज येलहंका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ब्लास्ट के बाद सबसे पहले फायर ब्रिगेड और व्हाइटफील्ड पुलिस ने बताया कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। जब हम मौके पर पहुंचे तो कैफे की दीवार पर लगा शीशा टूटकर टेबल पर बिखरा पड़ा था। वहीं भाजपा के दो सांसदों ने विस्फोट पर संदेह जताया और बम ब्लास्ट का दावा किया।

शाम साढ़े 5 बजे खुद CM सिद्धारमैया ने बताया- यह एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ। कैफे में धमाके वाली जगह से बैटरी, जला हुआ बैग और कुछ आईडी कार्ड मिले हैं। राज्य के गृहमंत्री ने कहा- धमाका एक सिटिंग एरिया में हुआ, हालांकि वहां कोई सिलेंडर नहीं था। मामले की जांच जारी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+