Karnataka Elections: येदियुरप्पा बोले- कांग्रेस भ्रष्ट है इसलिए 40 प्रतिशत कमीशन के झूठे आरोप लगा रही है
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले येदियुरप्पा ने कांग्रेस के आरोपों का जवाब दिया। इसके साथ ही कर्नाटक में भाजपा की बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलन होते ही कांग्रेस और भाजपा के बीच की राजनीतिक जंग तेज हो चुकी है। एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू कर दिया है। कांग्रेस लगतार भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है। गुरुवार को कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कांग्रेस के आरोपों का प्रेस वार्ता में जवाब दिया है।
येदियुरप्पा इस आरोप पर कहा भाजपा को कर्नाटक में पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में, हम सत्ता में वापस आएंगे। कांग्रेस भ्रष्ट है इसलिए 40 प्रतिशत कमीशन के झूठे आरोप लगा रही है, मतदाता इन चीजों पर ध्यान नहीं देंगे वो भाजपा को ही वोट देंगे।
राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि उनकी पार्टी 150 सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कांग्रेस से कोई दल-बदल नहीं हुआ है। इसके अलावा, जद (एस) के 37 नेता और तीन भाजपा विधायक पार्टी में शामिल हुए हैं।
वहीं कर्नाटक में भाजपा के चुनाव अभियान की अगुवाई कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपने इस भाषण में ये भी हिंट दिया कि उनका बेटे सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं।
बता दें कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री, सिद्धारमैया को मैसूर की वरुणा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है इस निर्वाचन सीटक का प्रतिनिधित्व वर्तमान में उनके बेटे यतींद्र कर रहे हैं।
पूर्व सीएम येदियुरप्पा ने कहा कि यह तय करने के लिए उच्च-स्तरीय चर्चा चल रही है कि क्या बीवाई विजयेंद्र को वरुणा से मैदान में उतारा जाएगा।
येदियुरप्पा की ये बयान कर्नाटक में चुनावों की तारीख की घोषणा के एक दिन बाद आया है। कनार्टक में भाजपा के दिग्गज नेता लिंगायतों और अन्य समुदायों के लिए आरक्षण कोटा उचित है। मुसलमानों के साथ भी कोई अन्याय नहीं किया गया है। अब उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में आरक्षण मिलेगा। कांग्रेस 224 सीटों वाली विधानसभा में 70 से ज्यादा सीटों का आंकड़ा पार नहीं करेगी।
पिछले हफ्ते कर्नाटक की बोम्मई सरकार ने अनुसूचित जाति समुदाय के लिए शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत कर दिया और आंतरिक कोटा पेश किया। जिसके बाद येदियुरप्पा के घर पर बंजारा समुदाय ने आरक्षण की मांग को लेकर घेराव करते हुए पथराव किया था।
#WATCH | We're going to get absolute majority in Karnataka. Under PM Modi's leadership, we'll come back to power. Congress are corrupt & that's why they're making false allegations of 40% commission, these things will be kept away by voters: Former Karnataka CM BS Yediyurappa pic.twitter.com/1odLw414S1
— ANI (@ANI) March 30, 2023












Click it and Unblock the Notifications