हिजाब विवाद में सुर्खियों बटोरने वाले Raghupati Bhatt को नहीं मिला टिकट तो रो पड़े BJP MLA
कर्नाटक में हिजाब पर सुर्खियां बटोरने वाले विधायक को भाजपा रघुपति भट को भाजपा ने इस चुनाव में टिकट नही दिया है जिसके बाद अपना दर्द बयां करते हुए वो मीडिया के सामने रो पड़े।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिेंग 10 मई को होने वाली है। भाजपा ने चुनाव के एक महीने पहले अपने पार्टी उममीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 52 नए चेहरों को टिकट देकर मैदान में उतारा है। वही 11 मौजूूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है।
जिसके कारण 11 विधायकों में से कई भाजपा के खिलाफ जहां बगावती तेवर दिखाते हुए दूसरी पार्टी ज्वाइन करने के फिराक में हैं वहीं एक विधायक टिकट ना मिलने पर मीडिया के सामने रो पड़ा और भाजपा पर आरोप लगाया कि उनकी जाति के कारण उन्हें टिकट नहीं दिया गया है।
भाजपा से उम्मीदवार का टिकट ना मिल पाने से दुखी हुए ये उडुपी विधायक रघुपति भट हैं। जिन्हें भाजपा ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया है। उन्होंंने बुधवार को कहा कि पार्टी द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार से उन्हें बहुत पीड़ा हुई है।
बता दें रघुपति भट वो ही भाजपा के विवादित विधायक हैं, जिन्होंने कालेज हिजाब पहनने वाली लड़कियों को उडुपी सरकारी कॉलेज में कक्षाओं में प्रवेश करने से रोकने के लिए वैश्विक सुर्खियां बटोरीं थी। भाजपा ने लिस्ट जारी करने से पहले ही जारी कर दिया था कि इस बार के चुनाव में दागी छवि या विवादित रहे नेताओं को मौका नहीं दिया जाएगा।
भट ने उडुपी में अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए कहा मैं पार्टी के फैसले से दुखी नहीं हूं, लेकिन जिस तरह से पार्टी ने मेरे साथ व्यवहार किया है, उससे मैं दुखी हूं। इसके अलावा मीडिया से बात करते हुए वह फूट-फूट कर रोने लगे।
उडुुपी विधायक भट ने कहा पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष ने भी उन्हें पार्टी के फैसले के बारे में सूचित करने के लिए फोन नहीं किया और उन्हें टिकट नहीं दिया गया है, टेलीविजन चैनलों से इसकी जानकारी मिली।
रघुपति भट ने कहा गृह मंत्री अमित शाह ने फोन करके जगदीश शेट्टार को बदलावों के बारे में सूचित किया था। मुझे उम्मीद नहीं है कि शाह मुझे बुलाएंगे, लेकिन कम से कम जिलाध्यक्ष को मुझे फोन करना चाहिए था। अगर मुझे सिर्फ मेरी जाति के कारण टिकट से वंचित किया गया है, तो मैं इसके लिए राजी नहीं हूं।
भट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा को उनके जैसे लोगों की जरूरत नहीं है जिन्होंने अथक परिश्रम किया, क्योंकि पार्टी हर जगह बढ़ी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सबसे कठिन समय में भी पार्टी के लिए काम किया है और उन्हें जो अवसर मिले हैं, उसके लिए मैं आभारी हूं।
पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार यशपाल सुवर्णा को 'माई बॉय' बताते हुए कहा कि पार्टी में सुवर्णा के विकास का हमेशा समर्थन किया है। खुद के साथ बीजेपी के बर्ताव के बारे में बात करते हुए भट ने कहा कि वह इतने सदमे में हैं कि वह अपने अगले कदम पर तुरंत फैसला नहीं कर सकते। रघुपति भट के सैकड़ों अनुयायी उनकी अगली योजनाओं के बारे में जानने के लिए उनके आवास के पास जमा हो गए हैं।
Raghupati Bhatt, BJP MLA from Udupi who grabbed global headlines for barring girls wearing Hijab from entering classrooms in Udupi govt College, denied a ticket
He breaks down before the media in self doubt, says party doesnt need him anymore#KarnatakaElections2023 pic.twitter.com/8aBuoa5Mcs
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) April 12, 2023












Click it and Unblock the Notifications