Karnataka Elections: गुब्बी से चार बार विधायक रहे श्रीनिवास ने छोड़ी जेडीएस, थामा कांग्रेस का हाथ
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की मौजूदगी में जेडीएस के विधायक श्रीनिवास ने पुरानी पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश की राजनीति में नई खलबली शुरू हो चुकी है। चुनाव पूर्व हुए ओपिनियन पोल में कांग्रेस सबसे अधिक सीट जीतती नजर आई। कांग्रेस ने इस चुनाव में बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया है।
वहीं चुनाव की तरीख की घोषणा के एक दिन बाद गुब्बी निर्वाचन क्षेत्र से चार बार जेडीएस विधायक रहे श्रीनिवास जिन्होंने दो दिन पहले कुमारस्वामी की पार्टी को अलविदा कह दिया था उन्होंने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
तुमकुरु जिले के गुब्बी निर्वाचन क्षेत्र से चार बार के विधायक एस आर श्रीनिवास के कांग्रेस ज्वाइन करने से कुमारस्वामी की पार्टी को बड़ा झटका लगा है। श्रीनिवास के साथ गुब्बी निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
जेडी(एस) के टिकट पर 15वीं विधान सभा के लिए गुब्बी निर्वाचन सीट से चुने गए श्रीनिवास ने 27 मार्च, 2023 को विधान सभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
श्रीनिवास को पार्टी उम्मीदवारों की दूसरी सूची में गुब्बी निर्वाचन क्षेत्र से आगामी विधान सभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस का टिकट मिलने की संभावना है।
श्रीनिवास ने गुरुवार को बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए।गुब्बी निर्वाचन क्षेत्र से जद (एस) विधायक एसआर श्रीनिवास 30 मार्च को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। शिवकुमार ने कहा हमने उन्हें न तो बुलाया और न ही हमारे साथ आने के लिए कहा। कर्नाटक के लोगों ने कांग्रेस को वोट देने का फैसला किया है और हमारी सरकार यहां बनेगी।
वहीं सिद्धारमैया ने दावा किया भाजपा 60 सीटों तक पर जीत हासिल नहीं कर पाएगी । उन्होंने कहा इस चुनाव में हमारी पार्टी को किसी भी राजनीतिक दल से कोई खतरा नहीं है उन्होंने कहा हम अपने दम पर सत्ता में वापस आएंगे।
याद रहे बुधवार को भारत के चुनाव आयोग ने कर्नाटक के चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। कर्नाटक में एक ही तारीख को पूरे राज्य में वोटिंग होगी। 2023 के चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications