Karnataka Elections: डीके शिवकुमार भी बनना चाहते हैं मुख्‍यमंत्री! सिद्धारमैया ने जानें इस पर क्‍या दिया जवाब?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत कर बहुमत की सरकार बनाने का दम भर रही कांग्रेस पार्टी ने अभी सीएम के चेहरे का खुलासा नहीं किया है लेकिन इस कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं की नजर है।

congress

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव से पहले ओपिनियन पोल के परिणाम से कांग्रेस गदगद नजर आ रही है। इसके साथ ही इस बार अकेले दम पर सरकार बनाने का दावा कर रही है। हालांकि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो मुख्‍यमंत्री कौन होगा, ये अभी कांग्रेस स्‍पष्‍ठ नहीं किया है। वहीं गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने मुख्‍यमंत्री पद के लिए खुद ही उम्‍मीदवार होने का दावा किया है।

मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद के लिए वो ही 100 प्रतिशत उम्‍मीदवार हैं। डीके शिवकुमार भी मुख्‍यमंत्री बनने की महात्‍वाकांक्षा है इस पर सिद्धारमैया ने कहा उससे उन्‍हें इससे कोई समस्‍या नहीं है।

सिद्धारमैया ने कहा कि वह कर्नाटक चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों में से हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें केपीसीसी प्रमुख डीके शिवकुमार की मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा से कोई समस्या नहीं है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि वह मई में होने वाले आगामी कर्नाटक चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों में शामिल हैं। सीएम बनने की अपनी आकांक्षाओं से लेकर केपीसीसी प्रमुख डीके शिवकुमार के साथ अपने समीकरण, चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों तक, सिद्धारमैया ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बात की.

सिद्धारमैया ने कहा 100 प्रतिशत मैं मुख्यमंत्री पद का आकांक्षी हूं। जैसा कि अभी चीजें हैं, मैं, डीके शिवकुमार सीएम उम्मीदवारों में से हैं। मैं जी परमेश्वर के बारे में नहीं जानता, लेकिन उन्होंने अतीत में अपनी महत्वाकांक्षाओं का उल्लेख किया है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

गौतरतलब है कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को मैसूर की वरुणा सीट से चुनाव लड़ेगे। वहीं चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही उन्‍होंने ये भी दोहराया कि वो वरुणा के साथ कोलार सीट से भी चुनाव लड़ेगे।

डीके शिवकुमार के साथ उनके संबंधों पर सिद्धारमैया ने कहा कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। वह भी उम्मीदवारों में से एक है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। आखिरकार, निर्वाचित विधायकों को विधानमंडल के नेता का फैसला करना होगा।

अगर सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया जाता है तो कांग्रेस चुनाव में जीत हासिल करेगी ? इस सवाल का जवाब देते हुए सिद्धारमैया ने कहा कांग्रेस कभी भी मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं करती है। हम इसे निर्वाचित विधायकों और आलाकमान के फैसले पर छोड़ देते हैं।

बता दें कर्नाटक में 10 मई को अगली सरकार के लिए चुनाव होगा। इस चुनाव में जनता दल-सेक्युलर (JDS)संभावित किंगमेकर की भूमिका निभाने की उम्‍मीद हैं वहीं कर्नाटक की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच एक करीबी मुकाबला होने की उम्मीद है। हालांकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता येदियुरप्‍पा ने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटने को लेकर आश्वस्त है।

Recommended Video

    Karnataka Election 2023: Congress नेता Siddaramaiah का दावा- BJP 60 सीट नहीं जीतेगी | वनइंडिया हिंदी

    2018 विधानसभा चुनाव के बाद जेडी-एस और कांग्रेस करने के बाद सरकार बनाई लेकिन कांग्रेस के विधायकों में फूंट के चलते जुलाई 2019 में कर्नाटक में भाजपा सत्ता में आई थी। कांग्रेस कर्नाटक में फिर से सत्ता हासिल करने की उम्मीद कर रही है, जो कभी उसका गढ़ था। वहीं जेडी (एस) के सामने कड़ी चुनौती है क्योंकि कांग्रेस और भाजपा पुराने मैसूरु क्षेत्र में वोक्कालिगा वोट बैंक में भारी सेंध लगाने की लगातार कोशिश कर रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+