Karnataka Elections: असम सीएम बोले- अगर कांग्रेस चुनी जाती है तो कर्नाटक PFI घाटी में बदल जाएगा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍वा सरमा ने कांग्रेस अध्‍यक्ष डीके शिवकुामर पर हमला बोला है। उन्‍होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष को टीपू सुल्‍तान के परिवार का बताया है।

ASAMCM

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होगा। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी जमकर प्रचार कर रही है। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में जहां शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो कर जनता का प्‍यार बटोरा वहीं केंन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत सरमा बिस्‍वा समेत भाजपा के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं ने अलग निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियां और जनसभाएं की।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत ने कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा के लिए चुनाव प्रचार के दौरान शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। असम सीएम का पिछले 24 घंटे में भाजपा पर ये दूसरा हमला था। उनहोंने कर्नाटक के गोनिकोप्पा में कहा कि 'डीके शिवकुमार टीपू सुल्तान के परिवार के सदस्य हैं। अगर कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी तो कर्नाटक पीएफआई की घाटी बन जाएगा'।

सरमा ने विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि वह दक्षिणी राज्य को 'पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (2022 में सरकार द्वारा आतंकी गतिविधियों से जुड़े होने पर प्रतिबंधित) घाटी' बनाने की कोशिश कर रही है।

जानें बिस्‍वां ने क्‍यों लिया टीपू सुल्‍तान का नाम

बता दें बिसवा ने टीपू सुल्तान का संदर्भ अपने भाषण में मार्च में एक विवाद को लिया। जब भाजपा ने 18वीं सदी के शासक और अंग्रेजों के खिलाफ उनकी लड़ाई को एक चुनावी मुद्दे में बदल दिया था। टीपू सुल्‍तान को भाजपा ने एक ऐसे अत्याचारी के रूप में पेश किया जिसने उस समय के हिंदू समुदाय को आतंकित किया और हजारों लोगों को बलपूर्वक परिवर्तित किया। उसके खिलाफ खड़ा किया। भाजपा ने यह घोषणा करते हुए कि प्रभावशाली वोक्कालिंग समुदाय के दो सरदारों ने टीपू सुल्‍तान की हत्या की थी न कि एक संयुक्त ब्रिटिश-मराठा सेना ने।

असम सीएम ने दावा किया कि असम पर मुगलों ने हमला किया था लेनिक पूर्वोत्तर राज्य ने आक्रमण के कई प्रयासों को विफल कर दिया। इसी तरह कर्नाटक के कोडवा (कोडागु जिले से) के लोगों ने टीपू सुल्तान को कई बार हराया था और 80,000 लोगों ने अपने जीवन का बलिदान दिया था।

बिसवा ने कहा अब सिद्धारमैया कहते हैं कि वो लोग टीपू सुल्तान की जयंती मनाएंगे। उन्‍होंने कहा यदि आप उनकी जयंती मनाना चाहते हैं तो पाकिस्तान, बांग्लादेश चले जाइए। आपको भारत में ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।

बता दें सरमा से पहले लोकसभा सांसद नलिन कुमार कटील समेत करई भाजपा नेताओं ने इस चुनावी मुद्दे का उपयोग करते हुए ऐसे खतरनाक दावे किए है। फरवीर महीने में सांसद कतील ने घोषणा की जो लोग टीपू के अनुयायी हैं, उन्हें इस उपजाऊ मिट्टी पर जीवित नहीं रहना चाहिए'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+