Karnataka elections: शाह बोले- हुबली ने हमेशा बीजेपी को वोट दिया है, जगदीश शेट्टार हारेंगे चुनाव
कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे अमित शाह ने दावा किया कि जगदीश शेट्टार चुनाव हारेंगे।

कर्नाटक विधासभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा, कांग्रेस, जेडीएस समेत अन्य पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट चुकी हैं। चूंकि इस बार कर्नाटक चुनाव में सत्तारुढ़ भाजपा ने अपने कई दिग्गज नेताओं और विधायकों को टिकट ना देकर नाराज कर दिया था। भाजपा के कई वर्तमान विधायक अब भाजपा छोड़ कर विरोधी पार्टी कांग्रेस या जेडीएस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में इस बार का चुनाव परिणाम बेहद रोचक होने वाला है।

भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइन कर चुनाव में उतरे दल-बदलुओं में सबसे ज्यादा चर्चा में अगर कोई है तो वो पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार की सीट हुबली-धारवाड़ सेंट्रल है। वजह ये है कि ये सीट भाजपा का गढ़ रही है और छह बार से शेट्टार इस सीट पर भाजपा के टिकट से जीत हासिल करते आए हैं लेकिन शेट्टार इस बार नाराज होकर कांग्रेस के टिकट पर अपनी पारंपरिक सीट से भाजपा के उम्मीदवार से मुकाबला करने वाले हैं। ऐसे में सबकी निगाह इस सीट पर टिकी हुई है।
शेट्टार बुरी तरह चुनाव हारेंगे
वहीं कंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि जगदीश शेट्टार चुनाव में बुरी तरह हारेंगे उन्होंने जोर देकर कहा कि हुबली ने हमेशा भाजपा को वोट दिया है। शाह ने दावा किया कि शेट्टार के जाने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा।
हुबली ने हमेशा बीजेपी को वोट दिया है
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शाह ने कहा भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा, जगदीश शेट्टार खुद चुनाव हारेंगे, हुबली ने हमेशा बीजेपी को वोट दिया है और बीजेपी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं।
धर्म आधारित आरक्षण असंवैधानिक है
कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा धर्म आधारित आरक्षण असंवैधानिक है। कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि वे मुसलमानों के लिए आरक्षण लागू करेंगे, लेकिन फिर वे किसका आरक्षण कम करेंगे।
56 लाख किसानों को हर साल 10,000 रुपये मिल रहे
अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर भी निशाना साधते हुए एक सवाल के जवाब में कहा प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के तहत 56 लाख किसानों को हर साल 10,000 रुपये मिल रहे हैं। अमित शाह ने कहा क्या राहुल गांधी को लगता है कि इतने सारे किसान दो-तीन परिवारों के हैं। उन्होंने कहा सत्तारूढ़ भाजपा ने कर्नाटक के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया है और मोदी सरकार ने पांच साल में राज्य को कर विचलन और अनुदान सहायता के मामले में भेजे गए धन की तुलना में 140 प्रतिशत अधिक धन दिया है।
शाह ने बताया मोदी सरकार ने 140 प्रतिशत अधिक धन दिया
शाह ने बताया कि मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान, कर्नाटक को 2009 और 2014 के बीच कर विचलन और अनुदान सहायता के रूप में लगभग 94,224 करोड़ रुपये मिले। वहीं मोदी सरकार ने 2014 से 2019 के बीच 2,26,418 करोड़ रुपये दिए। कांग्रेस सरकार के दौरान भेजा गया धन से ये 140 प्रतिशत अधिक है।
55 लाख रोजगार के अवसर दिए गए
अमित शाह ने राहुल गांधी के इन आरोपों को खारिज कर दिया कि भाजपा सरकार आम आदमी के लिए काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कर्नाटक में भाजपा सरकार ने पिछले लगभग चार वर्षों में 55 लाख रोजगार के अवसर प्रदान कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications