स्वास्थ्य खराब में भी पोलिंग बूथ पहुंचे पूर्व PM देवगौड़ा, सुरक्षाकर्मी के कंधों पर हाथ रख किया मतदान, VIDEO
जेडीएस प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वोटिंग की।

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इस बीच एक बेहद ही अच्छी तस्वीर सामने आई है। जेडी(एस) प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भी मतदान किया है। वे सही से चल नहीं पा रहे थे, लेकिन इसके बाद भी सुरक्षाकर्मी के कंधों पर दोनों हाथ रख कर मतदान केंद्र पर पहुंचे।
उन्होंने इस चुनाव में वोट डाला। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के साथ उनकी पत्नी चेन्नम्मा ने हासन के एक मतदान केंद्र पर पहुंची। उन्होंने भी मतदान किया। वहीं, इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। पूर्व सीएम अपनी पत्नी और बेटे के साथ रामनगर के एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे थे।
एचडी कुमारस्वामी ने वोट डालने के बाद अपने बयान से सनसनी मचा दी है। उन्होंने कहा कि हम लोगों से अनुरोध कर रहे हैं कि कर्नाटक के विकास के लिए जेडीएस उम्मीदवारों को अपना वोट देकर उन्हें आशीर्वाद दें। हमारी पार्टी किंग बनने जा रही है।
224 सीट वाली कर्नाटक विधानसभा का चुनाव एक ही चरण में होगा। वहीं, 13 मई को वोटों की गिनती होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। इस चुनाव में प्रमुख रूप से तीन पार्टी मैदान में है। बीजेपी, कांग्रेस और जीडी(एस) के बीच टक्कर है।
Recommended Video

बता दें कि 2018 के भी चुनाव में जेडी(एस) को बीजेपी-कांग्रेस से कम सीट मिली थी, लेकिन इसके बाद भी वे मुख्यमंत्री बने थे। लेकिन एक साल के अंदर सरकार गिर गई। 2018 के चुनाव में बीजेपी को सबसे अधिक 104 सीट मिली थी। लेकिन सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़े हासिल नहीं कर पाई थी। 9 सीटों से पीछे रहने की वजह से बीजपी की सरकार नहीं बन पाई थी।
वहीं, कांग्रेस ने 80 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जेडी(एस) के खाते में महज 37 सीटें मिली थीं। कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी। एचडी कुमारस्वामी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे थे।
यह भी पढ़ें- HD Kumaraswamy: कर्नाटक के पूर्व CM एचडी कुमारस्वामी अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या हुआ है उनको?












Click it and Unblock the Notifications