Karnataka Elections 2023: सीएम बोम्मई ने कांग्रेस पर बीजेपी की योजनाओं की 'नकल' करने का लगाया आरोप
कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दावा किया कि भाजपा ने जो घोषणाएं की हैं, उसकी कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में नकल की है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा। भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र जारी करने के 24 घंटे बाद मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है। जिसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर भाजपा की योजनाओं की नकल करने का आरोप लगाया है। बोम्मई ने दावा किया कि कांग्रेस ने जिन योजनाओं की घोषणा की है, वे भाजपा की चुनावी घोषणाओं से कॉपी की गई हैं।
भाजपा बीपीएल परिवारों को भोजन किट प्रदान करेगी
कर्नाटक के मैसूरु में एक रोड शो के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सर्वोत्तम भोजन उपलब्ध कराने के लिए बीपीएल परिवारों को 5 किलो चावल, 5 किलो बाजरा और आधा लीटर दूध युक्त भोजन किट प्रदान करेगी।
भाजपा की योजना 'एक पंथ दो काज'
बोम्मई ने कहा बीजेपी सरकार ने किसानों को समर्थन मूल्य देकर उनके द्वारा उगाए गए जवार, रागी और बाजरा खरीदने की योजना शुरू की है। यह भोजन पोषण सुनिश्चित करेगा। इसके साथ ही इस योजना से किसानों को मदद भी मिलेगी। वहीं योजना के तहत भारी मात्रा में दूध उत्पादकों से दूध खरीदा जाएगा, जिससे उन्हें मदद मिलेगी।
भाजपा ने सोच-समझ कर योजना तैयार की है
बोम्मई ने कहा भाजपा ने ये योजना पूरी तरह से सोच- समझ कर तैयार की है। इससे बाजरा, रागी के उत्पादन के लिए बहुत प्रोत्साहन मिलेगा। ये सभी चीजें भाजपा के 'नम्मा पोषण' अभियान में शामिल हैं।
कांग्रेस सरकार ने 65 फीसदी घोषणाएं लागू नहीं की
कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए बोम्मई ने आरोप लगाया कि कर्नाटक की पिछली कांग्रेस सरकार ने 65 प्रतिशत से अधिक घोषणाओं को लागू नहीं किया गया है। इसके साथ बोम्मई ने कांग्रेस पार्टी से एक रिपोर्ट कार्ड पेश करने की मांग की।
कांग्रेस हताशा में आकर पीएम के खिलाफ बात कर रहे
बोम्मई ने कहा हताशा में आकर कांग्रेस पार्टी प्रधान मंत्री के खिलाफ बात कर रहे हैं। पहले एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे थे जिन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ बात की और आज उनके बेटे प्रियांक खड़गे की बारी थी। जनता इनको सबक सिखाएगी।सीएम बोम्मई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पार्टी अभियान में शामिल होने से आगामी चुनावों में पार्टी की संभावनाओं को और मजबूती मिली है।
कांग्रेस का वोट बैंक धीरे-धीरे सिकुड़ रहा है
सीएम बोम्मई ने कहा कांग्रेस ने आसानी से ये कर्नाटक चुनाव जीतने की कल्पना की थी लेकिन कांग्रेस का वोट बैंक धीरे-धीरे सिकुड़ रहा है। इसलिए वरुणा समेत अन्य सीटों पर उन्होंने परेशानी पैदा करने का फैसला किया। बोम्मई ने कहा वे भाजपा के अभियान को रोक सकते हैं, लेकिन जमीन पर बहुत सारे बदलाव हो रहे हैं। भाजपा धीरे-धीरे जीत की ओर बढ़ रही है। मतदाता सतर्क हैं ।












Click it and Unblock the Notifications